Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में बेटी रीति को सपोर्ट करने आ सकते हैं मनोज तिवारी! काजी तौकीर की लगाएंगे क्लास, Bigg-boss Hindi News


रीति ने बिग बॉस के टास्क के दौरान काजी और उदिती को गंदी गाली दी, जिसे सुनकर घरवाले ही नहीं, बल्कि लोगों का भी गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब वीकेंड का वार में देखेंगे सलमान खान क्या एक्शन लेते हैं।

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ के घर का माहोल इस वक्त पूरी तरह से गरमा हुआ है। इस शो ने शुरू होने के साथ ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस 20’ में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करते हुए उन्हें आईना तो दिखाया ही। साथ ही काजी तौकीर के बीमारी वाले झूठ से पर्दा भी उठाया। ऐसे में अब हर किसी को इस बार के वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, बीते दिनों काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रीति ने टास्क के दौरान काजी और उदिती को गंदी गाली दी, जिसे सुनकर घरवाले ही नहीं, बल्कि लोगों का भी गुस्सा सातवें आसमान पर था। ऐसे में अब खबर आ रही है कि रीति के पिता यानी भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी वीकेंड का वार में बेटी को सपोर्ट करने आएंगे।

बेटी को सपोर्ट करने आएंगे मनोज तिवारी?

‘बिग बॉस 20’ को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। ऐसे में शो का वीकेंड का वार बेहद ही बवाली होने वाला है। सलमान खान के शो पर भोजपुरी सुपरस्टार के आने की खबर है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, इस वीकेंड का वार पर मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को सपोर्ट करने आ सकते हैं। वहीं, मनोज काजी तौकीर को खरी-खोटी भी सुना सकते हैं। हालात ऐसे बनाए जा सकते हैं कि रीति अगले हफ्ते नॉमिनेट न हो। अब देखना ये है कि वाकई में जनता मनोज तिवारी के इस बर्ताव से खुश होगी या रीति के साथ उन्हें भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मनोज तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में आने की अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रीति ने जमकर मचाया था बवाल

दरअसल, बीते बुधवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में माही विज और आम्रपाली की टीम के एक-एक सदस्य को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था। ऐसे में सभी ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, लेकिन एक हद में रहकर। लेकिन रीति तिवारी ने एक बार फिर से अपनी सारी हदें पार कर दी। रीति ने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली दी। ये देख सभी का पारा हाई हो गया है। बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने इस मामले को संभाला और दोनों को अलग किया। वहीं, गुरुवार के एपिसोड में दिखाया गया कि रीति को अपनी गलती का जरा भी अहसास नहीं है, वो अभी भी खुद को सही बता रही है। बिग बॉस 20 के प्रोमो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई रीति तिवारी और काजी तौकीर के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है। ज्यादातर लोगों ने रीति को ट्रोल किया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। यही नहीं लोगों ने रीति पर बिहार का नाम खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी से लड़ाई में की हदें पार, लोग कर रहे थू-थू, ये तो प्रियंका जग्गा से भी खराब – bigg boss 20 episode 19 written update in hindi 24 sept 2026 rhiti tiwari cheap disgusting comments on qazi touqeer

‘अपनी बेटी को देखो…’, मनोज तिवारी से काजी ने की रीति की शिकायत, उदिति सिंह ने कसा तंज

बिग बॉस में रीति तिवारी ने काजी को दी गाली, भड़के यूजर्स बोले- ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ’ – Bigg Boss 20 Riti Tiwari and Qazi Tauqeer Clash Over Abusive Remark avr