Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया घरवालों को झटका, अब आएगा खेल का असली मजा, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस वक्त एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये शो दर्शकों के दिलों दिमाग पर भी अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच अब शो को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो से बेघर हुए एक कंटेस्टेंट की वापसी हो रही है। उसके लौटते ही घर में बवाल मचना तय है।

मिड-वीक एविक्शन में रीति हुई बाहर

दरअसल, शुक्रवार के एपिसोड में एक मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया। इसका फैसला कैप्टेंसी के तीन दावेदार माही गिल, यंग डीएसए और उदिति सिंह ने मिलकर किया था। रीति के बाहर होने से कुछ सदस्य काफी शॉक्ड थे। वहीं, आम्रपाली दुबे का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सभी ने रीति को गेट तक छोड़ने गए थे।

ये भी पढ़ें:

माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती

उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में सलमान खान ने कहा उसे सुनकर कुछ घरवालों के चेहरे का रंग ही उड़ गया। वहीं, कुछ खुशी से उछल पड़े। प्रोमो में सलमान खान, रीति को लेकर घर वालों से पूछा कि उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली। इस वजह से उन्होंने रीति को घर से बेघर कर दिया। मगर क्या सच में रीति की गलती थी?

ये भी पढ़ें:

‘दृश्यम 3’ की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन,बताया किस बात ने किया हैरान

सलमान ने दिया घरवालों को झटका

सलमान कहते हैं, ‘रीति घर से चली गई, इन लोगों ने उसे चढ़ाया, फिर उसने माफी मांगी। लेकिन तुम लोगों ने उसे दोबारा चांस नहीं दिया कि वो खुद को साबित कर सके कि वो बदल गई है।’ सलमान आगे कहते हैं, ‘तुम लोगों को लगता है वो चली गई, मैं सोचता हूं वो चली गई, बिग बॉस सोचता है कि वो चली गई, लेकिन इस सीजन का थीम क्या है…’तथास्तु’।’ इसे बाद रीति की गाने की आवाज आती है और उसकी आवाज सुनकर सभी चीखने लगते हैं। सब समझ जाते हैं कि रीति वापस आ गई।

ये भी पढ़ें:

‘दृश्यम 3’ के लिए आसन नहीं बॉक्स ऑफिस की रेस, साउथ की इन 5 फिल्मों से महाक्लैश

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन के बाद उनकी वापसी हो चुकी है तो अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।



Source link

Related posts

Mika Singh पहुंचे Bigg Boss 20 के सेट पर! Mumbai में Mika Singh को Bigg Boss 20 के सेट पर स्पॉट किया गया. Mika Singh Weekend Ka Vaar की शूटिंग के लिए शो के सेट पर पहुंचे. (Mika Singh, Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar, Mika Singh Bigg Boss 20, Mika Singh Bigg Boss Set, Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 20 Set, Mika Singh Latest News, Bollywood News, Mumbai News) #mikasingh #biggboss #biggboss20 #weekendkavaar #biggboss #mumbai #bollywood #entertainmentnews #zeebusiness #zbdigi

Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंचे आशा नेगी और अभय महाजन, ‘अली बाबा और 40 भूत’ का किया प्रमोशन – asha negi and abhay mahajan visited the sets of bigg boss 20 to promote ali baba aur 40 bhoot

‘बिग बॉस 20’: अमिताभ बच्चन और अपने डाउन फॉल पर बोले सलमान- ‘मजे लेकर बजाया जा रहा था’