Bigg Boss 20: सलमान खान का कंटेस्टेंट्स पर फूटा गुस्सा, लव गिल से लेकर कनिका और स्काउट तक की लगाई क्लास


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसमें ड्रामा और हंगामा भी बढ़ता जा रहा है. इस बार ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में खूब बवाल देखने को मिला. लेटेस्ट एपिसोड में भाईजान का एक अलग ही अंदाज नजर आया. इस दौरान सलमान खान काफी तीखे तेवर में दिखे और उन्होंने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई.

काजी तौकीर को सुनाई खरी-खोटी

शनिवार को हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने सबसे पहले काजी तौकीर की क्लास लगाई. उन्होंने पिछले हफ्ते काजी की हरकतों पर सवाल उठाए और सलमान ने काजी को ‘लव डे’ बोलने पर भी फटकार लगाई.

सलमान ने कहा, ‘तुम्हें सब पता होता है कि तुम कब क्या कह रहे हो. तुम्हें हमेशा पता होता है कि तुमने क्या डबल मीनिंग बोला है, लेकिन बड़ी आसानी से बचकर निकल जाते हो. जब तक सामने वाला आपके हिसाब से चलता है, तब तक आपको सब ठीक लगता है, लेकिन जब वो आपके हिसाब से नहीं चलता तो आप अलग हो जाते हो.’

अरिश्फा खान को दी भाषा का ध्यान रखने की सलाह

इसके बाद सलमान खान ने अरिश्फा खान को भी अपनी भाषा पर ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अरिश्फा का रिएक्शन कई बार जरूरत से ज्यादा हो जाता है. सलमान ने समझाया कि वो बातचीत के दौरान जिन शब्दों का इस्तेमाल करती हैं, उनसे उनकी छवि खराब होती है.

सलमान खान ने लगाई कनिका की क्लास

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने कनिका की भी जमकर क्लास लगाई. दरअसल, कनिका के बीच में बोलने पर सलमान ने उन्हें घूरकर देखा. इसके बाद उन्होंने कनिका से पूछा, ‘आपके पास काजी से बहस करने और गुल्लू के साथ बैठकर घरवालों की बुराई करने के अलावा कोई और काम है? आप गुल्लू और लव के साथ कितनी नॉनवेज बातें करती हैं, लेकिन काजी जरा-सी भी कोई बात कह दें तो आपको वो गलत लगता है.’

सलमान ने आगे कहा, ‘घर में आप जो चाहें वो करें, लेकिन इस तरफ मत आइए. मुझ पर तंज मत कसिए. मुझे आपसे कोई फर्क नहीं पड़ता. आपके पास दिमाग होता तो आप इस बात को अच्छे से लेती, लेकिन आपके पास कॉमन सेंस नहीं है.’

सलमान खान ने लव गिल को बताया ड्रामेबाज

इसके बाद सलमान खान ने लव गिल से बात की.

उन्होंने कहा, ‘लव, ऐसा लगा जैसे आप ‘लव डे’ वाला टास्क एंजॉय कर रही थीं. उसके बाद जब चार लोगों ने आपको बताया कि आपके साथ गलत हुआ है, तब जाकर आपको इसका एहसास हुआ. ऐसा ही स्काउट के नाड़े वाले मामले में भी हुआ था. आपको इतनी जरूरी और गंभीर बातें समझ नहीं आतीं. दूसरे लोग आकर आपको बताते हैं, फिर भी आप बात नहीं समझते. इसके बाद आपने माही को इरिटेट करके एंजॉय करना शुरू कर दिया, क्योंकि माही आसानी से इरिटेट हो जाती हैं. सब कहते हैं कि आप ड्रामेबाज हैं.’

स्काउट और गुल्लू पर बरसे सलमान खान

सबसे आखिर में सलमान खान ने स्काउट ओपी और गुल्लू की क्लास लगाई. दरअसल, हाल ही में स्काउट ओपी ने गुल्लू से बातचीत के दौरान लव गिल को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं और इस पूरे मामले का दोष उन पर डालने की कोशिश की थी.

सलमान ने घरवालों के सामने इस बातचीत की वीडियो क्लिप चलाई. इसे देखकर लव गिल खुद को संभाल नहीं पाईं और रोते हुए वहां से उठकर चली गईं. 





Source link

Related posts

कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं… बिग बॉस 20 में फिर भड़के सलमान खान, किसकी उड़ने वाली है रातों की नींद?

Love Gill Elimination: बिग बॉस से बाहर हुईं लव गिल, स्काउट संग विवाद के बाद फूट-फूटकर रोईं, सलमान ने दिया सहारा – love gill evicted from bigg boss 20 salman khan announces elimination scout op gullu controversy tmovj

बिग बॉस 20:घर से बेघर हुईं लव गिल, स्काउट पर भड़के घरवाले; किसकी घटिया बातें सुनकर दंग रह गए खुद सलमान खान? – Bigg Boss 20 Love Gill Evicted From The House Salman Khan Bash Scout And Gullu For Their Remark On Love