Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने आम्रपाली का हंगामा, गुल्लू-कनिका से हुई तीखी बहस


Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, घर का माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। मेकर्स भी ऐसे-ऐसे टास्क ले आ रहे हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स आपस में टकरा ही जाते हैं। इस बार वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही धमाका देखने को मिलेगा। लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे सलमान खान के सामने ही कनिका मान और गुल्लू से भिड़ती नजर आ रही हैं।

सलमान ने दिया ये टास्क

सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया – “इस घर में किसकी संगत किसको ले डूबेगी?”, यानी किसकी दोस्ती किसके लिए भारी पड़ रही है, यही बताना था।

कनिका ने साधा आम्रपाली पर निशाना

टास्क में जब कनिका मान की बारी आई तो उन्होंने सीधे आम्रपाली को टारगेट किया। कनिका बोलीं, “आप सबको ले डूब रही हैं। एक तो निकल गई (लव गिल), भला हो उसका। बाकी भी अपना देख लें।”कनिका का कहना था कि आम्रपाली की संगत स्काउट और यंग डीएसए के लिए सही नहीं है, वो उन्हें डुबा देंगी।

गुल्लू की बात पर भड़कीं आम्रपाली

कनिका के बाद उनके दोस्त गुल्लू ने भी आम्रपाली पर ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम्रपाली स्काउट को ले डूबेंगी। गुल्लू बोले, “हमारे यहां कहावत है, मुंह का मीठा और पेट का काला…”बस इतना सुनते ही आम्रपाली का पारा चढ़ गया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “मुंह के मीठे और पेट के काले तो तुम लोग ही साबित होते हो। बोलते हो कि इसको (स्काउट को) सिर्फ वर्चुअल रिएलिटी के बारे में पता है, असल जिंदगी के बारे में नहीं पता।

फिर शुरू हुई तीखी बहस

आम्रपाली की बात पर कनिका भड़क गईं और बोलीं कि ये उनके खुद के शब्द हैं। इस पर आम्रपाली बोलीं, “बिल्कुल, लेकिन ये आपने कुरेद कर निकाले हैं।”कनिका बोलीं, “मैं वही कहूंगी जो कहना चाहूंगी।”, इस पर गुस्से में आम्रपाली ने कहा, “नैरेटिव सेट करना बंद करो। डबल स्टैंडर्ड वाला बंदा मुझे ज्ञान न दे।”पूरी बहस के दौरान सलमान खान वहीं खड़े सब कुछ देखते रहे। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि सलमान इस लड़ाई पर क्या रिएक्शन देते हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Grand Finale: दिसंबर या जनवरी, सलमान खान कब करेंगे विनर का ऐलान? ‘बिग बॉस’ मेकर्स का बदल रहा मूड – bigg boss 20 grand finale date may shift from 20 december 2026 to january 2027 salman khan show to get extension

बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, शो को मिले टॉप 10, सलमान ने खोला बड़ा राज

Bigg Boss 20: सलमान खान की फिल्म में गाना गाएंगे काजी तौकीर, रोहित शेट्टी के बाद भाईजान से भी मिला ऑफर, बदल गई तकदीर!