रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड बेहद धमाकेदार और ड्रामे से भरा रहा। शो के होस्ट सलमान खान इस बार बेहद सख्त मूड में नजर आए और उनके निशाने पर रहे प्रसिद्ध गेमर व कंटेस्टेंट स्काउट ओपी। सलमान खान ने स्काउट के गेम, उनकी वफादारी और सह-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनके उलझे हुए रिश्ते पर खुलकर बात की।
सलमान खान ने न सिर्फ स्काउट ओपी को उनकी डबल-स्टैण्डर्ड वाली सोच के लिए फटकारा, बल्कि लव गिल के रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर इस वीकेंड के एपिसोड की जमकर चर्चा हो रही है।
लव गिल संग ‘कोजी’ मोमेंट्स पर उठे गंभीर सवाल
शो की शुरुआत से ही स्काउट ओपी, लव गिल को अपनी ‘बहन’ कहते आए हैं। हालांकि, कैमरे के सामने दोनों के बीच दिखने वाली करीबियों ने दर्शकों और सलमान खान दोनों को हैरान किया। एपिसोड के दौरान सलमान खान ने स्काउट को याद दिलाया कि कैसे वह कैमरे के सामने लव को कंबल के अंदर बॉडी मसाज देते, उनकी शर्ट में हाथ डालकर शोल्डर रिलैक्स करते और नेक दबाते दिखे।
‘बहन’ का टैग देने के बाद इस तरह की फिजिकल क्लोजनेस पर सलमान खान ने बेहद सख्त नाराजगी जताई। सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि एक तरफ आप रिश्ता जोड़ते हैं और दूसरी तरफ नेशनल टीवी पर मर्यादा की सीमाएं पार करते हैं।
न गर्लफ्रेंड के हुए, न ‘बहन’ के लिए लिया स्टैंड
पिछली बार स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। काशवी ने लव पर आरोप लगाया था कि वह स्काउट को मैन्युपुलेट कर रही हैं और स्काउट को लव से दूरी बना लेनी चाहिए। सलमान खान ने स्काउट ओपी की लॉयल्टी पर सवाल उठाते हुए कहा, आपने यह साबित कर दिया कि आप किसी के भी प्रति लॉयल नहीं हैं। जब आपकी गर्लफ्रेंड काशवी ने लव को मैन्युपुलेटिव कहा और आरोप लगाए, तब भी आपने लव का बचाव नहीं किया। जिसे आप बहन कहते हैं, उसके लिए स्टैंड लेने की हिम्मत आपमें नहीं दिखी।
सलमान ने आगे कहा कि यदि स्काउट को लगता था कि लव बेकसूर हैं, तो उन्हें काशवी से कहना चाहिए था कि जो कहना है उनसे कहें, लव को बीच में न घसीटें।
दूरी बनाने का नाटक और 2 दिन में फिर हंसी-मजाक
सलमान खान ने स्काउट की दोहरी रणनीति का पर्दाफाश करते हुए बताया कि काशवी के जाने के बाद स्काउट ने लव से कट-ऑफ करने का नाटक किया और उन्हें नॉमिनेट भी कर दिया। लेकिन महज दो दिन बाद ही वह फिर से लव के साथ हंस-हंसकर बातें करते और कोजी होते दिखे।
सलमान ने स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनसे लव से दूरी बर्दाश्त ही नहीं हो रही थी, तो फिर कट-ऑफ का झूठा नाटक क्यों किया गया? स्काउट ने सलमान के सामने अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन सलमान के तर्कों के आगे उनकी एक न चली।
लव गिल पर भी गिरी सलमान की गाज
सिर्फ स्काउट ही नहीं, सलमान खान के गुस्से का शिकार लव गिल भी बनीं। सलमान ने लव से सीधे सवाल किया कि जब उन्हें पहले से पता था कि स्काउट बाहर किसी के साथ कमिटेड रिश्ते में हैं, तो उन्होंने खुद सीमाएं क्यों नहीं तय कीं?
सलमान ने लव से पूछा, जब आपको स्काउट की गर्लफ्रेंड के बारे में सब पता था, तो आप किस क्लैरिटी के लिए रो रही थीं? सलमान ने बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेम में आगे बढ़ने या किसी को पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट किए गए हैं, तो यह बहुत ही गलत और घटिया रवैया है।
दोस्तों का साथ न देने पर भी घिरे स्काउट
लव और काशवी के मुद्दे के अलावा, घर में हुए ‘गुल्लू’ और ‘यंग’ के झगड़े के दौरान भी स्काउट की चुप्पी पर सवाल उठे। अपने दोस्त का साथ न देने और एन मौके पर पीछे हट जाने की वजह से सलमान ने स्काउट को एक ‘असुरक्षित और गैर-लॉयल’ खिलाड़ी करार दिया।