Bigg Boss 20 : स्काउट की हालत देखकर परेशान हो गईं मां, बोलीं- मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ…, Tv Hindi News


स्काउट ओपी के अपने सिर मुंडवाने के बाद उनकी मां का इस पर रिएक्शन आया है। वह मेकर्स से नाराज हैं। उन्होंने स्पेशयली मेकर्स ने एक खास रिक्वेस्ट की है।

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड्स में काफी हंगामा मचा। एक तरह जहां यंग डीएसए की दोस्त स्काउट ओपी से लड़ाई हो गई। वहीं दूसरी तरफ स्काउट फिर लव गिल के साथ अनबन के बाद अपना सिर मुंडवा देते हैं। अब स्काउट की इस हालत पर उनकी मां का रिएक्शन आया है। वह स्काउट की इस हालात पर काफी परेशान हैं।

स्काउट की मां ने क्या कहा

स्काउट की मां ने कहा, ‘जब एक मां होने के नाते मैं खुद को इस सिचुएशन में रखकर देखती हूं तो मुझे याद आता है कि जब शो के होस्ट सलमान सर का एक एडिटिड प्रोमो सामने आया था, तब उन्हें खुद आकर लोगों को समझाना पड़ा था कि किस तरह के फेक प्रोमोज से गलत परसेप्शन क्रिएट हो सकता है। आज वही चीज अपने बेटे के साथ होते देखकर बहुत तकलीफ होती है।’

स्काउट की बाहर भी जिंदगी है

उन्होंने आगे कहा, ‘स्काउट शो के बाहर भी एक जिंदगी जीता है। उसका करियर है, उसके अपने रिलेशनशिप हैं और उसे आगे भी काम करना है। उसने कई बार साफ-साफ अपनी बात रखी है और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हर सवाल का जवाब दिया है। लेकिन इसके बावजूद बार-बार उन्ही बातों को अलग-अलग तरीकों से दिखाया जा रहा है।

कितना मेंटली पुश किया जाएगा?

उन्होंने फिर कहा, ‘आपकी तरफ से भी कहा गया था कि गानों और एडिट्स के जरिए किसी की इमेज को अलग तरह से प्रोजेक्ट नहीं किया जाता है, लेकिन बार-बार वही चीजें दोहराई जा रही हैं। कभी पुराने क्लिप्स को जोड़कर, कभी बातों को बीच से काटकर और कभी बिल्कुल अलग-अलग मौकों के वीडियोज को जोड़कर प्रमोशन बनाया जा रहा है। इसे एक ऐसी कहानी सामने आती है जो पूरी सच्चाई से बिल्कुल अलग है।’

इसके बाद वह बोलीं, ‘एक मां के लिए ये देखना बहुत मुश्किल है कि उसका बेटा मेंटली इतना कुछ झेल रहा है। वो पहले ही बहुत प्रेशर में है और कई बार अपनी तकलीफ भी जाहिर कर चुका है। उसे इस हद तक मेंटल स्ट्रेस से गुजरते देखने के बावजूद बार-बार उन्हीं बातों को उठाकर और एडिट्स के जरिए प्रमोशन किया जा रहा है और एक नए नरेटिव बनाई जा रही है। आखिर एक इंसान को कितना मेंटली पुश किया जाएगा?’

स्काउट की मां बोलीं स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मांग रही

स्काउट की मां ने फिर मेकर्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि स्काउट को मौका दें उनके पॉजिटिव साइड दिखाने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्काउट के स्टेटमेंट्स को एडिट ना करके रियल दिखाया जाए।

वह बोलीं, ‘मैं किसी स्पेशल ट्रीटमेंट की मांग नहीं कर रही हूं। बस इतना चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ भी फेयरनेस हो। उसकी बातों को पूरा दिखाया जाए, उनका कॉन्टेक्स्ट काटकर नहीं दिखाया जाए। उसे भी अपनी बात रखने का और अपनी इमेज को लेकर परेशान हुए बिना इस सफर को पूरा करने का मौका मिले।’

इसका असर लंबे समय तक रह सकता है

इसके बाद वह बोलीं, ‘आखिर वो भी किसी का बेटा है। उसकी भी एक जिंदगी है, उसके भी सपने हैं और उसका भी एक फ्यूचर है। एक शो और उसका प्रमोशन कुछ वक्त के लिए होता है, लेकिन उसका असर किसी इंसान की जिंदगी और मेंटल हेल्थ पर बहुत लंबे वक्त तक रह सकता है।’





Source link

Related posts

ScoutOP Mother Defends Son Over Bigg Boss 20 Promos

Bigg Boss 20: Scout की मां का फूटा गुस्सा, मेकर्स पर लगाए आरोप, बोलीं- ‘बेटे के साथ इंसाफ हो’

बिग बॉस 20:बेटे के बचाव में उतरीं स्काउट ओपी की मां, प्रोमो को बताया अधूरा सच; जानें क्या की फैंस से अपील – Scout Op Mother Requested Not To Believe On Bigg Boss 20 Promo By Sending Voice Note