Bigg Boss 20: ‘हर साल होते होंगे तुम्हारे ब्रेकअप…’ स्काउट का उदिति पर पर्सनल अटैक, भड़के घरवाले, Bigg-boss Hindi News


‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति , अरिश्फा को सपोर्ट करते हुए स्काउट पर तंज कसते हुए कहती हैं कि वह वीकेंड का वार की बातें भूल गए हैं।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो लगातार दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी छाया हुआ है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। हालांकि, शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब शो में घर के नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। ऐसे में इसी टास्क के दौरान स्काट और अरिश्फा के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में अरिश्फा को सपोर्ट करने की वजह से स्काउट उदिति सिंह भी भिड़ते नजर आए। लेकिन इसी झगड़े के दौरान स्काउट ने उदिति की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर उदिति ही नहीं, सभी शॉक्ड रह गए।

स्काउट और अरिश्फा के झगड़े के बीच आईं उदिति

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क को लेकर स्काउट और अरिश्फा खान के बीच झगड़ा होता है। स्काउट, अरिश्फा को चिढ़ाते हुए उन्हें ‘सड़े हुए सेब’ कहते हैं, जिसे सुनकर वो काफी भड़क जाती हैं और रोने लगती हैं। ऐसे में उदिति सिंह को भी ये बात पसंद नहीं आती और वो अरिश्फा को सपोर्ट करते हुए स्काउट पर तंज कसते हुए कहती हैं कि वह वीकेंड का वार की बातें भूल गए हैं।

स्काउट ने मारा उदिति के एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर ताना

उदिति ने बातचीत में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी (Kashvi) का नाम घसीट लिया, जिससे स्काउट काफी गुस्सा हो गए। बस फिर क्या था स्काउट ने भी उन पर पर्सनल वार किया। गुस्से में आकर स्काउट ने भी पलटवार किया और उदिति के एक्स-बॉयफ्रेंड (करण वाही) को लेकर ताना मारा, जिसके बाद घर में काफी हंगामा और क्लेश देखने को मिला। स्काउट कहते हैं कि तुम्हारे हर दो-तीन साल में ब्रेकअप्स होते होंगे हमारे नहीं। ये सुनते ही सभी स्काउट पर भड़कते हैं। स्काउट कहते हैं कि वो पर्सनल आएगी तो मैं भी आउंगा। काशवी का नाम बची में लाईं तो पैरों के नीचे से ऐसी जमीन निकाल दूंगा कहीं की नहीं रहोगे। अब आज के एपिसोड में देखेंगे कि ये बवाल और कितना बढ़ता है।

इन 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

‘बिग बॉस 20’ के इस वीक के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस वीक नॉमिनेशन की लिस्ट में 6 लोगों का नाम सामने आया है। जिन 6 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है उनके नाम हैं, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे। इस वीक इनमें से जिनके पास दो लाइफ हैं वो तो बच जाएंगे, लेकिन जिनके पास सिर्फ एक लाइफ है उनके सिर पर खतरा मंडरा रहा है। अब देखना ये है कि घर से किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो सकता है।

घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

Related posts

BB 20: ‘मैं बड़ी मुश्किल से बाहर निकली हूं’, लव गिल का छलका दर्द, स्काउट से कहा- तूने मुझे बर्बाद कर दिया

Bigg Boss 20: Captaincy Task में बिग बॉस के घर में मचा घमासान, यंग डीएसए और गूल्लू के बीच हो गई हाथापाई

Bigg Boss 20: गुल्लू-यंग के बाद अब स्काउट और अरिश्फा के बीच हुई गंदी लड़ाई, ‘सड़ा हुआ सेब’ कहने पर मचा बवाल, Bigg-boss Hindi News