Bigg Boss 20 हाइलाइट्स: उदिति बनीं कैप्टन, किचन में ब्रश करने पहुंचीं, रीति तिवारी के एविक्शन पर रोईं आम्रपाली – bigg boss 20 episode 27 written update in hindi 02 october 2026 mid week eviction


नवभारतटाइम्स.कॉम•

‘बिग बॉस’ में मिड वीक एविक्शन की तलवार कुछ घरवालों पर लटकी हुई है। बीते एपिसोड में हमने देखा कि यंग, माही और उदिति ने घर से आउट होने वाले सदस्य के नाम पर रीति तिवारी का नाम लिया है, जिसके बाद घर के सदस्यों के बीच कई मुद्दे बन गए हैं।

बिग बॉस 20 एपिसोड 27
रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ में हमने गुरुवार को देखा कि घर में कंटेस्टेंट माही विज और मैरी कॉम के बीच किचन पॉलिटिक्स ने घर का माहौल गरमा दिया है। हाल ही के एपिसोड में माही विज ने अमन गांधी से बात करते हुए यह मुद्दा उठाया कि मैरी कॉम किचन में पक्षपात करती हैं और अपने दोस्तों को ज्यादा खाना देती हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए माही विज काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी मैरी कॉम से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, बस किचन में जो पक्षपात हो रहा है, उससे उन्हें तकलीफ हुई है। इसके बाद आखिरकार बिग बॉस ने घर से एविक्शन को लेकर झंडा खड़ा किया और कैप्टंसी के तीनों दावेदार यंग, माही और उदिति से एक सदस्य का नाम लेने को कहा।

बिग बॉस ने बताया कि रीति और स्काउट के पास एक ही लाइफ बची है और ऐसे में तीनों ने रीति का नाम फाइनल किया।

तीनों ने रीति का नाम फाइनल किया

रीति का नाम अनाउं होते ही आम्रपाली दुबे चेहरा छिपाकर रो पड़ीं। आम्रपाली फफक पड़ीं और वहीं बिग बॉस ने रीति को घर के पिछले दरवाजे से निकलने को कहा। रीति जब निकल रही थीं तो उसी समय माही विज किसी बात पर हंस रही थीं, जिन्हें देख गुल्लू चिल्ला पड़े। गुल्लू ने पूछा- क्यों हंस रही हो? इसपर माही ने कहा- मैं किसी और बात पर हंस रही तो गुल्लू ने कहा- यहीं पर हंसना है क्या? वहीं आम्रपाली ने रोते हुए रीति से बाहर मिलने की बात कहीं।

उदिति ने लव गिल की शिकायत घरवालों से की तो उनपर ही पड़ा भारी

रीति के निकलने के बाद कनिका ने कहा- वो अच्छा खेल रही थी। उदिति स्काउट से कहती हैं- अरिश्फा आजकल जबरन लव गिल से कनेक्ट हो रहीं, जबरदस्ती का एंगल क्रिएट कर रहीं। हालांकि, स्काउट इसे गलत बताते हैं। इसके बाद लव उदिति से आकर पूछती हैं- अगर कोई किसी से पूछ लिया कि कैसी हो तो ये आपको क्रिंज कैसे लग सकता है? इसपर उदिति ने कहा- मुझे वो क्रिंज लगता है जो आप गुल्लू के साथ जबरदस्ती का करते हो वो क्रिंज लगता है। लव ने अरिश्फा और गुल्लू को सामने बुलाकर पूछा। गुल्लू ने कहा- हम तो मस्ती-मजाक करते हैं। उदिति लव गिल के लिए फेक पर्सनैलिटी बताती है।

अरिश्फा ने लव गिल के लिए कहा

अरिश्फा से लव गिल कहती हैं- अगर आपको कभी मेरा बिहेवियर फेक लगे तो बताना। इसपर अरिश्फा ने माना कि उन्होंने कहा था कि 2-3 दिन में अचानक ये इतनी कैसे बदल गईं, मैंने बस इतना ही कहा था और फेक वर्ड नहीं कहा था। आम्रपाली कहती हैं कि काजी-अरिश्फा बाप-बेटी करते रहते हैं तो वो क्रिंज नहीं होता है क्या?

ब्रश-पेस्ट लेकर किचन एरिया में पहुंची उदिति

उदिति अपने ब्रश-पेस्ट लेकर किचन एरिया में पहुंच जाती हैं, जिसपर गुल्लू भड़क जाते हैं । उन्होंने कहा- किचन में मत धो, यहां बर्तन धुलते हैं। इसपर उदिति ने कहा- मुंह धो रही थी मैं बस।

‘बिग बॉस 20’ में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 20’ में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं जिसमें से रीति एग्जिट हो चुकी है।



Source link

Related posts

‘दस का दम’ होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- ‘भरोसा रखो’

BB20: काजी के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका संग मजाक पर हुए नाराज, तो भाईजान को ट्रोल कर रहे सिंगर के फैंस

बिग बॉस 20:जब मीडिया में बनाई गई थी खराब छवि, इस शो के बाद बदला लोगों का नजरिया; सलमान खान ने किया खुलासा – Bigg Boss 20 Salman Khan Reveals How 10 Ka Dum Changed His Negative Media Image And People Perception