‘बिग बॉस 20’ में बीती रात स्काउट और लव गिल वाले एपिसोड के बाद आज की शुरुआत अरिश्फा के झगड़े से शुरू होती है। आसिफ कहते हैं- सुबह-सुबह इतनी एनर्जी कहां से आ जाती है।
सुबह-सुबह लव गिल कैमरे की तरफ मुंह करके सोफे पर बैठकर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी को कुछ मेसेज देती दिख रही हैं। वो कहती हैं- आपका बंदा गलत नहीं मेरी नजरों में लेकिन आपका स्टेटमेंट मुझे बहुत गलत लगा।
गुल्लू के मुंह से कम पढ़ी-लिखी लड़की सुनकर रो पड़ीं अरिश्फा
अरिश्फा आसिफ को देर तक सोने के लिए चीखने लगती हैं। वहीं गुल्लू भी उनसे लड़ते दिखते हैं। अरिश्फा को चिढ़ाने के लिए उन्हें वो कम पढ़ी-लिखी लड़की कहते हैं जिसे सुनकर वो रो पड़ती हैं। अरिश्फा माही से कहती हैं- देख लो अब कौन बोल रहा है और ये कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। माही उन्हें संभालने दौड़ती हैं और कहती हैं- तूने बहुत अचीव किया है, इसने काम के लिए कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी।
काजी ने कहा- मैंने ख्वाब में देखा था कि अरिश्फा लड़ रही
अरिश्फा गुल्लू को नाली का कीड़ा और घटिया आदमी कहती हैं। अरिश्फा कहती हैं- तुम कौन हो मुझे पढ़ाई के लिए कहने वाले? गुल्लू कहते हैं- मैं गुल्लू। मनीष कहते हैं- कहां से बात हुई थी और कहां पहुंच गई। काजी कहते हैं- पता है, मैंने आज ख्वाब में देखा था कि अरिश्फा लड़ रही है और वो लड़ रही है। वहीं आम्रपाली कहती हैं- अरिश्फा को कंसोल करने में बहुत डर लगता है। उदिति उन्हें समझाने आती है तो अरिश्फा चीखते हुए कहती हैं- मुझे किसी से बात नहीं करना, चले जाओ यहां से।
गुल्लू कहते हैं- मेरे आंसू मगरमच्छ के नहीं
गुल्लू आसिफ से अपना दुख सुनाते हैं और कहते हैं- कॉलेज का सारा काम करके मैंने किसी तरह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। गुल्लू भी अपनी पढ़ाई का दुख याद करके आसिफ से कहते हैं- भाई मन बहुत भारी हो रहा। गुल्लू कहते हैं- भाई ये साइकोपैथ कह रही मुझे, गंवार है क्या। गुल्लू कहते हैं- मेरे आंसू मगरमच्छ के नहीं हैं, ये असली आंसू हैं।
अरिश्फा काजी से बोलीं- काम नहीं करती तो नहीं खा पाते
कनिका कहती हैं- तुम 36 डिग्री लेकर आ जाओ तो भी वैसी ही रहोगी। इसके बाद अरिश्फा कनिका से भी उलझ जाती है। अरिश्फा को लेकर स्काउट कहते हैं- आप अकेली चिल्ला सकते हो और हम बोले तो अग्रेशन हो गया। काजी से अरिश्फा बताती हैं- मैंने कनिका को बताया था कि मैं क्यों नहीं पढ़ पाई, मैं मेहनत कर रही थी, रोजी रोटी थी मेरे लिए, काम नहीं करती तो नहीं खा पाते, मैं मौज नहीं काट रही थी। वहीं लव गिल पेड़ को पकड़कर अपना दर्द शेयर कर रही हैं और कहती हैं- मुझे कोई यहां गलत नहीं लगता लेकिन मैं सबके लिए गलत हूं। लव गिल मां को याद कर रोते हुए कहती हैं- बहुत भारी-भारी लग रहा है मम्मी।
माही और आम्रपाली के बीच लड़ाई
किचन एरिया में माही और आम्रपाली के बीच लड़ाई हो रही है। माही आम्रपाली से टाइम से खाना बनाने के लिए कहती हैं जिसपर वो भड़क जाती हैं। वहीं लव गिल लगातार रोती दिख रही हैं और स्काउट भी शांत हैं। आम्रपाली लव को समझाती हैं और कनिका स्काउट को। अब घर में फिर से नॉमिनेशन के लिए चास्क शुरू होता है और माही चूंकि कैप्टन हैं तो वो सेफ हैं।