Bigg Boss 20: Aasif Khan के ‘बिना मूंछ वाले’ कमेंट पर Gauahar Khan ने दिया रिएक्शन, कहा-‘मर्द की निशानी उसकी सोच’


Bigg Boss 20: आसिफ खान (Aasif Khan) इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में अपने खेल के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. शो के एक हालिया एपिसोड में उन्होंने मूंछों को मर्दानगी से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए मूंछें पुरुषों की पहचान का हिस्सा हैं. इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आसिफ की आलोचना शुरू हो गई. वहीं, गौहर खान (Gauahar Khan) ने भी उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिना मूंछ वाले पुरुषों को लेकर आसिफ की सोच पर सवाल खड़े किए.

The Vvaan Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा- तमन्ना भाटिया की जोड़ी ने जमाया रंग, आस्था और लालच की कहानी ने बढ़ाई दिलचस्पी

गौहर खान ने आसिफ खान के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी (Gauahar Khan calls out Aasif Khan)

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने विचार शेयर करते हुए, गौहर ने आसिफ की ऐसी टिप्पणी करने की सोच पर सवाल उठाया और कहा कि एक आदमी की पहचान उसके दिखने के बजाय उसकी सोच और व्यवहार से दिखनी चाहिए. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “यार मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उसे इतनी छोटी सोच और सच में बेवकूफी भरा व्यवहार दिखाने के लिए शो पर नहीं आना चाहिए था, जब वह लड़की उदिति का बहुत बुरे तरीके से अपमान कर रही थी, तो वह ऐसे मजे ले रहा था जैसे वे सब उसके विचार हों. यह देखकर बुरा लगा”.

Main Hoon Na 2: Arjun Kapoor ने फराह खान से की ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल की मांग, डायरेक्टर ने दिया हिंट

‘मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और व्यवहार होती है’- गौहर खान

आसिफ खान की तारीफ करते हुए गौहर खान ने कहा कि” इतने अच्छे एक्टर पर हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है. मर्द की निशानी मूंछ होती है हाहाहाह इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत कोई मूंछ नहीं है, क्या वह यह भूल गया है???? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और व्यवहार होती है! काश वह यह जानता”.

Love & War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से Alia Bhatt का फर्स्ट लुक आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाईं एक्ट्रेस 

आसिफ खान ने मूंछों के बारे में क्या कहा?

बता दें यह चर्चा ‘बिग बॉस 20‘ के घर में एक टास्क के दौरान शुरू हुई.  कैप्टेंसी टास्क के दौरान अपनी बात रखते हुए आसिफ खान ने अपनी दाढ़ी और मूंछों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि वह राजस्थान से आते हैं, जहां मूंछों को पुरुषों की पहचान से जोड़कर देखा जाता है. आसिफ ने यहां तक कहा कि वह मूंछें हटाने वाले लोगों को मर्द नहीं मानते. उनके इस बयान पर घर में मौजूद कंटेस्टेंट गुल्लू ने तुरंत सवाल उठाया. गुल्लू ने कहा कि जिस शो में आसिफ आए हैं, उसके होस्ट सलमान खान की भी मूंछें नहीं हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या आपकी नजर में मूंछ ही मर्दानगी की निशानी है.

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन पर बोले Govinda, कहा- ‘आपको क्या तकलीफ है?’

इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेट है ये कंटेस्टेंट्स 

‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर का माहौल काफी गरमाया हुआ है. एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और विवाद देखने को मिल रहे हैं, वहीं यंग DSA और ईशा रिखी पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है. दोनों इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं. ऐसे में अब ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान किस मुद्दे पर घरवालों की क्लास लगाते हैं, इस पर सभी की नजरें हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. गौहर खान ने आसिफ खान को क्यों टोका? (Why did Gauahar Khan call out Aasif Khan?)

A: आसिफ खान ने मूंछों को मर्दानगी से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी. इसी बयान पर गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी और उनकी सोच पर सवाल उठाया.

Q2. आसिफ खान ने मूंछों को लेकर क्या कहा था? (What did Aasif Khan say about moustaches?)

A: आसिफ ने कहा था कि राजस्थान में मूंछों को पुरुषों की पहचान से जोड़कर देखा जाता है और उन्होंने मूंछों को मर्दानगी का प्रतीक बताया.

Q3. गौहर खान ने आसिफ खान के बयान पर क्या कहा? (What did Gauahar Khan say about Aasif Khan’s comment?)

A: गौहर ने बिना मूंछ वाले पुरुषों को लेकर आसिफ की टिप्पणी पर उन्हें टोका और इस सोच पर सवाल उठाया कि क्या मूंछें ही मर्दानगी की पहचान हैं.

Q4. आसिफ खान किस शो में नजर आ रहे हैं? (Which show is Aasif Khan currently part of?)

A: आसिफ खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं.

Q5. आसिफ खान किस वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए? (Which web series made Aasif Khan popular?)

A: आसिफ खान को ‘पंचायत’ में दामाद के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली.

Tags : gauahar khan news | Bigg Boss 2026 | bigg boss 20 contestant list | Bigg Boss 20 Full Episode | Bigg Boss 20 Exclusive



Source link

Related posts

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात

Bigg Boss 20 : गौहर खान ने आसिफ खान पर निकाली भड़ास, बोलीं- असली मर्द की निशानी उसकी…, Bigg-boss Hindi News

‘बिग बॉस 20’ की इस कंटेस्टेंट का वो पुराना गाना, जिसने एक ही रात में बना दिया था स्टार, आपने पहचाना क्या?