एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो के तौर पर बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को काफी पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर जब वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) बतौर होस्ट शो में एंट्री मारते हैं, तो इसकी टीआरपी अपने आप बढ़ जाती है।
वीकेंड का वार एपिसोड इसलिए भी खास रहता है कि क्योंकि इसमें बिग बॉस के घर से एक न एक सदस्य की विदाई होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार बिग बॉस 20 से कौन बाहर हुआ है।
बिग बॉस 20 से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट
बीते 6 सितंबर को बिग बॉस 20 का आगाज हुआ था और अब सलमान खान का ये रियलिटी शो तीसरे हफ्ते में आ गया है। इसके साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स की संख्या भी घटनी शुरू गई है और इस मामले में नया नाम रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रेखी (Isha Rikhi) का शामिल हो रहा है। जी हां बीती रात वीकेंड का वार के दौरान ईशा बिग बॉस 20 से एक्विट हो गई हैं।
इसके बाद सलमान खुद इस बात की पुष्टि करते हैं कि ईशा रेखी का बिग बॉस 20 का सफर यहीं खत्म होता है। मालूम हो कि बिग बॉस 20 में ईशा रेखी ने एक स्टार कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी।
सलमान खान ने प्रीमियर की रात को उनसे कहा था कि आपके लिए ये बड़ा अवसर है, अपने लिए एक नई शुरूआत करने का, लेकिन तीन सप्ताह बाद ही ईशा रेखी की बिग बॉस 20 की जर्नी का द एंड हो गया है।
बादशाह से हुआ तलाक
आपको बता दें कि ईशा रेखी ने इसी साल मार्च के महीने में सिंगर और रैपर बादशाह के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के पांच महीने बाद ही इनका तलाक हो गया और ईशा को सीधा बिग बॉस 20 में एंट्री मिली।