Bigg Boss 20 Eviction: 12वें हफ्ते में एलिमिनेट हुआ ये कंटेस्टेंट, फिनाले से पहले एक और का कट सकता है पत्ता – bigg boss 20 eviction love gill allegedly eliminated from bb 20


‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड फिनाले के नजदीक आते ही एविक्शन की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। इस हफ्ते डबल एविक्शन की भी बात हो रही है। इस बीच, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी हो गया है। आइए बताते हैं कौन!

हाइलाइट्स

  • बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले में अब चार हफ्ते बचे हैं और घर में 10 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं
  • सलमान ने काजी के 20 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्हें चेतावनी दी
  • सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके ‘लव डे’ वाले कमेंट के लिए फटकार लगाई
लव गिल एलिमिनेट
‘बिग बॉस 20’ में 12वें हफ्ते का एलिमिनेशन होने वाला है। इस हफ्ते स्काउट ओपी, माही विज, गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान और लव गिल नॉमिनेट हुए हैं। ऐसी चर्चा है कि मेकर्स घर से दो कंटेस्टेंट्स को बाहर (डबल एविक्शन) निकालने की योजना बना रहे हैं। बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले में अब चार हफ्ते बचे हैं और घर में 10 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। दो-तीन और एलिमिनेशन के बाद, शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।

एलिमिनेशन की बात करें तो, अगर दो कंटेस्टेंट्स बाहर होते हैं, तो माही विज का बाहर जाना लगभग तय है। क्योंकि वो मीटर में लगातार सबसे नीचे चल रही हैं। वहीं, घर में इस हफ्ते के पहले एविक्शन की खबर तो आ चुकी है। एक सदस्य घर से बेघर हो चुका है।

काजी तौकीर को पड़ी भयंकर डांट

इस हफ्ते के वीकेंड का वार की बात करें, तो सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके ‘लव डे’ वाले कमेंट के लिए फटकार लगाई और कहा कि उन्हें माफ़ी मांग लेनी चाहिए थी। सलमान ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि माही ने उन्हें माफी मांगने की सलाह दी थी, जबकि अरिशफा ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की थी।

सलमान खान ने काजी को दी चेतावनी

इसके अलावा, सलमान ने काजी के 20 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वे हताश न हों और वही गलतियां न दोहराएं। उन्होंने काजी से कहा कि वे अपने कामों के नतीजों के बारे में सोचें और पूछा कि क्या वे उनका सामना करने के लिए तैयार हैं, अगर हां, तो आगे बढ़ें।

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

अब ये जान लीजिए कि इस हफ्ते घर से बेघर कौन हुआ है, वो कंटेस्टेंट हैं लव गिल। जी हां, द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, लव गिल घर से बेघर हो गई हैं। वीकेंड का वार में सलमान बहुत गुस्से में थे और उन्होंने स्काउट ओपी और गुल्लू को बुरी तरह फटकार लगाई। सलमान ने लव गिल के बारे में उनकी देर रात की बातचीत का क्लिप सबको दिखाकर उनका पर्दाफाश कर दिया। लव का दिल टूट गया और वह रो पड़ीं।

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले

डबल एविक्शन होता है तो अगला नंबर माही का हो सकता है। तो क्या काजी के फैंस की तरफ से मिले कथित वोटिंग सपोर्ट के बाद माही विज एविक्शन से बच पाएंगी, या फिर कनिका मान को अचानक शो से बाहर होना पड़ेगा? इसका फाइनल फैसला ‘वीकेंड का वार’ में पता चलेगा। शो को लेकर पहले से ही खबरें चल रही हैं कि 20 दिसंबर को बिग बॉस 20 का फिनाले होगा।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं… बिग बॉस 20 में फिर भड़के सलमान खान, किसकी उड़ने वाली है रातों की नींद?

Love Gill Elimination: बिग बॉस से बाहर हुईं लव गिल, स्काउट संग विवाद के बाद फूट-फूटकर रोईं, सलमान ने दिया सहारा – love gill evicted from bigg boss 20 salman khan announces elimination scout op gullu controversy tmovj

बिग बॉस 20:घर से बेघर हुईं लव गिल, स्काउट पर भड़के घरवाले; किसकी घटिया बातें सुनकर दंग रह गए खुद सलमान खान? – Bigg Boss 20 Love Gill Evicted From The House Salman Khan Bash Scout And Gullu For Their Remark On Love