लव गिल की बेवकूफी पर बौखलाएं घरवाले
शो में आगे देखने के लिए मिला कि माही काजी से यंग के महंगी चीजों के बारे में बात करती हैं। माही का मानना है कि यंग शो में जीतनी बार गरीबी की कहानी सुनाता है वह झूठ है। काजी भी ये बात मान जाते हैं। इसके बाद कैप्टेंसी राउंड शुरू हो जाता है। इस राउंड में उदिति, अरिश्फा और स्काउट हिस्सा नहीं ले पाते। टास्क में एक सर्कल बनाया हुआ होता है, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट को जाना होता है और उस कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है, जिसे वह कैप्टन नहीं बनाना चाहते। पहले राउंड में काजी जाते हैं और कनिका को बाहर कर देते हैं। इसके बाद कनिका सर्कल में जाती हैं और काजी को बाहर कर देती हैं। इसके बाद लव जाती हैं, जिस पर बवाल होता है। सब लव को समझाते हैं कि वह टास्क में हिस्सा नहीं ले सकतीं। वह पहले ले चुकी हैं, लेकिन वह नहीं मानतीं। इसके बाद टास्क रद्द हो जाता है और उदिति कैप्टन बन जाती हैं।