Bigg Boss 20 : Jealous हो या Insecure?… रीति तिवारी के कमेंट पर सलमान खान ने लगाई क्लास, घरवालोंं को भी सुनाई खरी-खरी


Bigg Boss 20 : बिग बॉस का तीसरा हफ्ता शुरू होते ही घर का माहौल और गरमा गया है। कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव के बाद अब रीति तिवारी के एक कमेंट पर होस्ट सलमान खान सवाल उठाते नजर आएंगे। ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान रिति के शब्दों और उनके व्यवहार पर नाराजगी जताते दिख रहे हैं।

Captaincy Task में बढ़ा विवाद

मामला एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ, जब कंटेस्टेंट्स के बीच डिस बैटल ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान रिति ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उनकी बातों से घर के कुछ सदस्य असहज नजर आए और उन्होंने बीच में हस्तक्षेप भी किया। खास बात यह रही कि बाद में रीति ने अपने कमेंट पर पछतावा जाहिर नहीं किया। माही विज से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी कही बात पर गर्व है और उन्हें लगता है कि उनके पिता मनोज तिवारी भी उन पर गर्व करेंगे।

सलमान खान ने पूछा- Jealous हैं या Insecure?

आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान इसी मुद्दे को लेकर रिति से सवाल करते दिखाई देंगे। प्रोमो में वह उनसे पूछते हैं कि क्या वह काजी से जलन या असुरक्षा महसूस करती हैं। रिति इस बात से इनकार करते हुए कहती हैं कि वह काजी से जलती नहीं हैं, बल्कि उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं करतीं। सलमान इसके बाद डिस बैटल में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर सवाल उठाते हैं। वह रिति को समझाते हैं कि मजाक या डिस के नाम पर सम्मान की सीमा पार नहीं होनी चाहिए और उनकी भाषा गलत दिशा में जा रही थी।

आसिफ भी आए सलमान के निशाने पर

इस पूरे विवाद में सिर्फ रिति ही नहीं, बल्कि Aasif Khan भी सलमान के सवालों का सामना करते दिखेंगे। सलमान उनसे पूछते हैं कि अगर इसी तरह की बात उनकी बहन को लेकर कही जाती, तो क्या वह इसे स्वीकार करते। सलमान उन कंटेस्टेंट्स से भी सवाल करते नजर आएंगे, जो विवाद के दौरान हंस रहे थे, लेकिन उन्होंने स्थिति को रोकने की कोशिश नहीं की।

गौरतलब है कि बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था। इस सीजन में एम सी मैरी कॉम, माही विज आम्रपाली दुबे, स्कॉउट ओपी, काजी तौकीर, यंग DSA और रीति तिवारी समेत 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। शो के तीसरे हफ्ते में पहुंचते-पहुंचते घरवालों में टकरावों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 में सलमान ने रीति तिवारी को सुनाई खरी-खोटी, आम्रपाली समेत इन कंटेस्टेंट्स को भी फटकार

वीकेंड का वार:‘मनोज तिवारी की बेटी हो…डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान ने रीति को फटकारा; क्यों रोए काजी-उदिति? – Salman Khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi

बिग बॉस 20:सलमान खान पर क्यों नाराज हुए सुनील पाल? ‘बिग बॉस’ को बताया ‘कलंकित’ शो, कहा- भाईजान इसे बंद करिए – Bigg Boss 20: Comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan For Bigg Boss Show Says Get This Stopped Bhaijaan