नवभारतटाइम्स.कॉम•
Bigg Boss 20 episode 20 written update: ‘बिग बॉस 20’ में 24 सितंबर के एपिसोड में रीति तिवारी ने उदिति और काजी से हुई लड़ाई में काफी कुछ कह दिया, जिसके बाद से पब्लिक काजी के सपोर्ट में हैं और रीति के खिलाफ बोलते दिख रहे हैं। कैप्टंसी टास्क के दौरान फ़न गेम की शुरुआत देखते ही देखते गंदी लड़ाई में बदल गई। अब आगे देखिए, इसके बाद बिग बॉस इन कंटेस्टेंट्स के लिए क्या फैसला लेते हैं।
अब घर में आसिफ सबसे अधिक रिजेक्ट किए गए हैं और बाकी के 6 दावेदारों को छोड़कर बिग बॉस ने लिमिंग एरिया में बुलाया। कैप्टंसी की रेस में तीन ही सदस्य अगले पड़ाव पर आ सकते हैं जिसका फैसला 6 दावेदार लेंगे। यंग ने पूछा कि किन्हें कैप्टन नहीं बनना तो कुछ लोग खुद खड़े हो जाते हैं। वहीं रीति कैप्टन बनने की इच्छा जताती हैं।
‘अगर रीति बनती है तो मैं इसे उड़ा ही दूंगा’
आम्रपाली मैरी कॉम को पहले नंबर पर मानती हैं और रीति को दूसरे नंबर पर। रीति कहती हैं- मैं अगर कैप्टन होती हूं दिखा दूंगी कि मैं कितनी कूल और काम हूं। इसपर काजी कहते हैं- अगर रीति बनती है तो मैं इसे उड़ा ही दूंगा। बिग बॉस रीति, लव और मैरी कॉम का नाम लेते है, जो कैप्टंसी की दावेदारी के लिए चुने जाते हैं।
यंग और काजी में लड़ाई
घरवालों को नया टास्क मिल चुका है। इस दौरान यंग को पैरों में चोट लग जाती है और वो काजी पर फिजिकल होने के लिए चीख पड़ता है। काजी कहते हैं- मैंने क्या जान बूझकर किया क्या, पागल वागल है क्या? काजी यंग को मच्छर कहते हैं और फिर जमकर लड़ाई होती है।