Bigg Boss 20 Live: घर में किसी का खेल होनेवाला है खत्म, नई कैप्टन उदिति से बिग बॉस ने पूछे ये दो सवाल – bigg boss 20 episode 75 written update in hindi 19 nov 2026 nominations has put several contestants at risk


‘बिग बॉस 20’ में अब घर की नई कैप्टन उदिति बन चुकी हैं। इसी के साथ अब घर में किसी एक के सिर पर तलवार लटकने वाली है। यानी घर से किसी एक का पत्ता साफ होने जा रहा है।

बिग बॉस 20 रिटन अपडेट 19 नवंबर
‘बिग बॉस 20’ में हमने देखा कि कैप्टंसी टास्क में लव गिल की गलती की वजह से बिग बॉस ने टास्क बीच में ही रोक दिया। इसी के साथ घर की कैप्टन उदिति बन चुकी है। अब घर के अंदर कई कंटेस्टेंट रिस्क पर है जिनमें से किसी एक का खेल खत्म होनेवाला है। वहीं आज के एपिसोड की शुरुआत दिवाली वाली बची हुई घी का लड़ाई से शुरू हुई है।

हालांकि, घर से किसका खेल खत्म होगा उनकी किस्मत ऑडियंस के वोटों पर डिपेंड करेगी। खैर, फिलहाल किचन में महाभारत चल रहा है और घी को लेकर आफत मचा हुआ है। वहीं गुल्लू पर अरिश्फा उनके अंडे चुराने का आरोप लगाती हैं। वो कहती हैं

काजी ने की नकल और कहा- सॉरी सलमान सर, ऐसे ही मजाक में कर लिया

काजी जमीन पर लेटकर सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का गाना गाते हैं। आम्रपाली कहती हैं- बीच का मांग निकाल। इसपर काजी बालों को ठीक करते हैं और फिर खड़े होकर सलमान खान की कॉपी करते हैं, उनके हाव-भाव का नकल करते हैं और फिर कहते हैं- सॉरी सलमान सर, ऐसे ही मजाक में कर लिया। लव गिल माही को बातें करते हुए सुनती हैं और गुल्लू-कनिका के पास आकर कहती हैं- इसलिए मैं इसे पिंग पॉन्ग कहती हूं। वो कहती हैं- जाऊंगी तो फिर चुप हो जाएगी।’ वहीं काजी स्काउट को कहते हैं- वो जो कर रहे हैं उसपर कायम रहें।

लव से गुल्लू कहते हैं- रो कर, तेरा काजल का एक कतरा भी खराब नहीं हुआ

लव आम्रपाली से कहती हैं- मैं आपसे बात करना चाहती हूं और अपनी कुछ गलतियों के लिए माफी मांगती हैं। वहां कनिका गुल्लू से कहती हैं- ये इमोशनली उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं है, अब ये दिखा रही होगी कि ये गिल्ट में है। कनिका कहती हैं- तू चाहती है कि तू बैठे और तेरे आसपास सब घेरा बनाकर बैठे रहें। गुल्लू कहते हैं- रो कर, तेरा काजल का एक कतरा भी खराब नहीं हुआ।

काजी के साथ यंग को देखकर आम्रपाली हैरान

अब काजी के साथ यंग को देखकर आम्रपाली कहती हैं- इन दोनों को साथ देखने की आदत हमें थी नहीं। इलपर लव कहते हैं- कभी तो ये घर कमाल है। काजी स्काउट के साथ घरवालों को लेकर बातें कर रहे हैं। अरिश्फा को काजी छोटा पॉकेट बड़ा धमका कहते हैं। वहीं गुल्लू का भी मजाक उड़ाते हैं। आम्रपाली को लेकर कहते हैं, ‘बिहार, बिहार वो भी हर चीज के बीच में आ जाती हैं कि मैं भी हूं। माही जी को 8 हफ्ते से देख रहा हूं, हर बार वो कहती है- देखना मैं इसका क्या करती हूं। मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि कब वो दिन आएगा जब वो कुछ करेगी।’

स्काउट से माफी मांगती हैं लव

इसके बाद लव स्काउट से माफी मांगती हैं कि उनकी वजह से कैप्टंसी टास्क खराब हो गया। इसपर स्काउट कहते हैं- तू हार गई। वहीं लव और कनिका अपने गेम प्लानिंग को लेकर बातें करती हैं। अरिश्फा कहती हैं- वो सबके पास जा रही माफी मांगने। वहीं आम्रपाली लव से कहती हैं- पीरियड्स में हेमी मत उठाओ, दिक्कत हो जाएगी। इसके बाद वो थोड़ी इमोशनल दिखती हैं। हालांकि, बाद में कनिका और गुल्लू के साथ बैठकर इन बातों का मजाक उड़ाती हैं। गुल्लू कहते हैं- कहना था न कि पीरियड्स है तो एक कप दूध दे दो।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: पहले 3 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए कंफर्म! लिस्ट सामने आते ही बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Bigg Boss 20: लव गिल ‘चंट’, पर स्काउट भी नहीं हैं ‘संत’… ‘बिग बॉस’ में सारा ठीकरा सिर्फ लड़की के सिर क्यों?

Bigg Boss 20 : लव गिल और कनिका मान ने काश्वी को लेकर की चुगली? वीडियो देख लोग बोले- शर्म करो, Tv Hindi News