Bigg Boss 20 Live: ‘बीबी गजब बेइज्जती ज़ोन’ में पहुंच पहुंचे खिलाड़ी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा काजी का रौद्र रूप – bigg boss 20 episode 38 written update in hindi 13 oct 2026 nomination task and shocking twist
‘बिग बॉस 20 ‘ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले नकुल धुल का पत्ता साफ हो चुका है और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब घर में नॉमिनेशन टास्क की लड़ाई में सारे खिलाड़ी ‘बीबी गजब बेइज्जती ज़ोन’ में पहुंच चुके हैं।
बिग बॉस 20 एपिसोड 38 रिटन अपडेट
‘बिग बॉस 20 ‘ के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले मिट्ठू डॉन यानी नकुल धुल अब शो से बाहर हो चुके हैं। दरअसल काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच चल रही बहस के बीच गुल्लू बीच-बचाव करने आए, जिसके बाद नकुल धुल कूद पड़े और गुल्लू से तीखी झड़प हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई। हिंसा को लेकर ‘बिग बॉस’ के कड़े नियमों के तहत उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब घर के सारे सदस्य ‘बीबी गजब बेइज्जती ज़ोन’ में पहुंच चुके हैं। जैसा कि नाम से ही क्लियर है कि यहां बारी है घरवालों की गजब बेइज्जती की।
शो में काजी तौकीर और स्काउट की जमकर लड़ाई हो जाती है। स्काउट कहते हैं- अरे ऐसे बहुत देखे हैं। इसके बाद काजी रौद्र रूप दिखाते हैं और आगबबूला होकर बरस पड़ते हैं।
वहीं गुल्लू और नकुल धुल के बीच की फाइट की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ का घर आज अखाड़े का मैदान बन चुका है।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें