Bigg Boss 20 Oct 13: काजी ने स्काउट के कान में थूका और उड़ाया मजाक, नकुल ने की चुगली, गुल्लू से जमकर हाथापाई – bigg boss 20 episode 38 written update in hindi 13 oct 2026 nomination task and shocking twist


‘बिग बॉस 20 ‘ के घर में नॉमिनेशन की शुरुआत हो चुकी है और कैप्टन आसिफ ने अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करके माही विज को नॉमिनेट किया है। वहीं अब घर के अन्य सदस्यों के बारे में घरवाले ही बता रहे हैं कि वे कैप्टन बनने के लिए क्यों सही नहीं हैं।
बिग बॉस 20 एपिसोड 38 रिटन अपडेट

नॉमिनेशन टास्क के बीच मैरी कॉम और उदिति के बीच लड़ाई हो जाती है और वहीं मैरी कॉम के खिलाफ अरिश्फा भी खड़ी हो जाती हैं। अरिश्फा कहती हैं- क्या ये हर वक्त ओलम्पिक ओलम्पिक ले आती हैं। वहीं उदिति भी कहती हैं- और ये लीजेंड होंगी जो होंगी, लेकिन ये नॉर्मल प्रक्रिया चल रही है। बहस इतनी हो जाती है कि इसमें सारे लोग बहस करने लगते हैं।

‘हर फाइट में वो ओलम्पिक ओलम्पिक लेकर आएंगी’

वहीं आम्रपाली उदिति पर हाथ लगाने और टच करने का आरोप लगा रही हैं। आम्रपाली कहती हैं- फेस के सामने आने के बाद भी हाथ नहीं लगा सकती, मेरा खोपड़ी सनका हुआ है कब से। अरिश्फा ने मैरी कॉम के लिए कहा- हर फाइट में वो ओलम्पिक ओलम्पिक लेकर आएंगी तो मैं नहीं सुनूंगी। लव, नकुल और अरिश्फा के बीच बातें होती हैं। अरिश्फा कहती हैं- मैं लोगों का दिल जीतने आई हूं, इसपर नकुल कहते हैं- नहीं जीतेगी। वहीं अमन से नकुल सॉरी कहते हैं।

नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई

काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया और इसके बाद बहुत हंसे। इसके बाद काजी अमन गुल्लू, माहीके बीच हंसते हुए ये सुनाते हैं। यही बात नकुल सुनकर स्काउट और यंग को बताते हैं जिसपर वे लोग लड़ने आ जाते हैं। हालांकि, यंग को कनिका कहती हैं कि उनकी बात में न आए। वहां पहुंचते ही बात का बतंगड़ हो जाता है और नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो जाती है। जैसे-तैसे उन्हें अलग किया जाता है लेकिन नकुल फिर आ जाते हैं। माही चीख उठती हैं और कहती हैं- लोगों को मारने आए हो, हाथ क्यों उठा रहे हो?

काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच बहस

‘बिग बॉस 20 ‘ के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले मिट्ठू डॉन यानी नकुल धुल अब शो से बाहर हो चुके हैं। हिंसा को लेकर ‘बिग बॉस’ के कड़े नियमों के तहत उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब घर के सारे सदस्य ‘बीबी गजब बेइज्जती ज़ोन’ में पहुंच चुके हैं। जैसा कि नाम से ही क्लियर है कि यहां बारी है घरवालों की गजब बेइज्जती की।

काजी तौकीर और स्काउट की जमकर लड़ाई

शो में काजी तौकीर और स्काउट की जमकर लड़ाई हो जाती है। स्काउट कहते हैं- अरे ऐसे बहुत देखे हैं। इसके बाद काजी रौद्र रूप दिखाते हैं और आगबबूला होकर बरस पड़ते हैं।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला। विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है। अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:नकुल-गुल्लू की लड़ाई में माही ने भी किया हाथ साफ? इस बात पर भड़के यूजर्स; सोशल मीडिया पर बंटी राय – Mahi Vij Reaction On Nakul Dhull And Gullu Fight Social Media Reactions

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर के आंसू देख पिघला म्यूजिक कंपोजर साजिद का दिल, साथ में 5 गाने बनाने का दिया ऑफर

बिग बॉस 20:नकुल-गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, 11 घरवाले हुए नॉमिनेट; आसिफ ने किसे कहा चापलूस? देखें वीडियो – Bigg Boss 20 Nakuul Dhull And Gullu Get Into A Physical Altercation 11 Contestants Nominated Watch Video