‘बिग बॉस 20’ में बीती रात को नकुल और गुल्लू के बीच की लड़ाई देखकर घर के बाकी सदस्य हैरान हैं। उन्हें इस वक्त कोई पसंद नहीं कर रहा है। माही ने कहा है कि दो दिन का आया ये हमपर राज कर रहा? वहीं अरिश्फा ने उन्हें खतरनाक इंसान बताया है।
इस लड़ाई में माही भी नकुल पर जोर से चिल्लाईं। वह कहती हैं- हाथ दिखाएगा यहां पे आके? माही नकुल के लिए कहती हैं- ये दो दिन का आया अपने पे राज करेगा? वहीं आसिफ कहते हैं- बिग बॉस, उसको बाहर निकालो, वो घर से बाहर चाहिए नहीं तो हमलोग बाहर जाएंगे।
अरिश्फा बोलीं- ये तो बहुत खतरनाक इंसान है
अरिश्फा कहती हैं- ये तो बहुत खतरनाक इंसान है। नकुल ने कहा- पहले ये हवाबाजी करता है और जब बात करना होगा तो भागता फिरेगा। कनिका नकुल से बातें करने पहुंचीं और पूछती हैं कि तुम क्यों घरवालों से इस तरह बात कर रहे कि किसी में दम नहीं। कनिका नकुल से कहती हैं- हाथापाई तुमने की न? हाथापाई पहले तुम्हारी तरफ से हुई है न नकुल, चिढ़े हुए दिख रहे हो। इसपर अरिश्फा कहती हैं- सबको दिख रहे हो चिढ़े हुए।
यंग स्काउट से कहते हैं- गुल्लू स्मार्ट है ब्रो
वहीं गार्डन एरिया में घूमते हुए नकुल कहते हैं- 24 घंटे का भी टाइम नहीं दिया मुझे इस घर में सेट होने के लिए। यंग कहते हैं- ये सब देखकर आया है। माही कहती हैं- वो कहता है ये (यंग) छोटा-मोटा रैपर है। यंग स्काउट से कहते हैं- गुल्लू स्मार्ट है ब्रो, वो दो रिएलिटी शो किया है।
‘नकुल आप इसी वक्त घर से बाहर होते हैं’
लव नकुल के पास जाकर बैठती हैं तो काजी कहते हैं- वो वहां जाकर क्यों बैठी है, फुटेज की भूखी। इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में जमा होने का निर्देश देते हैं। बिग बॉस कहते हैं- आज नकुल और गुल्लू के बीच अप्रिय हादसा हुआ। उन्होंने कहा- इस घर में 20 साल पहले भी हिंसा के लिए जगह नहीं थी और आज भी नहीं है। बिग बॉस कहते हैं- घर के नियम को तोड़कर हिंसा करने के लिए नकुल आप इसी वक्त घर से बाहर होते हैं। काजी ने गुल्लू को पकड़कर कर कहा- हमलोग यहां हिंसा कभी नहीं करेंगे, हम लोग शांति फैलाने वालों में से हैं। स्काउट गुल्लू के पास जाकर अपनी बात क्लियर करते हैं।
नकुल के पास बैठने पर लव के खिलाफ बिफरे घरवाले
अब घर के बाकी लोग लव के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। आसिफ कहते हैं- उसके पास बात करने क्यों गई थी? लव कहती हैं- उसके हाथ पर चोट लगी थी वो मैं पूछने गई थी, उसे चोट लगी थी। आसिफ कहते हैं- वो चोट करता घर जाकर ठीक, आपको क्या जरूरत थी पूछने की। यंग भी कहते हैं- क्या जरूरत थी बात करने को। आसिफ गुस्से में कहते हैं- क्यों बात किया उससे और इसपर लव भी चीख पड़ती हैं। आसिफ कहते हैं- चापलूस है तू, लव कहती हैं- किसकी चापलूसी करती हूं।
स्काउट और यंग में हुई लड़ाई
आसिफ लव के बारे में कहते हैं- ये क्या है, कितनी अनएथिकल बात है, उससे क्या जरूरत थी जाकर बात करने की। आसिफ को लव के खिलाफ देखकर स्काउट उनके सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं। इस मैटर को लेकर यंग और स्काउट के बीच लड़ाई हो जाती है। यंग लव को समझाना चाहते हैं कि उन्होंने गलत किया है लेकिन लव ये स्वीकार नहीं करती। वो कहती हैं- मैंने देखा उसके हाथ पर निशान है तो मैंने पूछा, मुझे कोई नहीं बताएगा यहां पर कि क्या करना है क्या नहीं।