Bigg Boss 20 Promo: कैप्टेंसी टास्क में एक-दूसरे पर चढ़ीं कनिका और अरिश्फा, छीछालेदर के बीच किसके सिर पर तलवार! – bigg boss 20 promo kanika mann arishfa khan fight who will become captain


‘बिग बॉस 20’ हर बढ़ते दिन के साथ और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच लड़ाई हो रही है। दोनों टास्क को लेकर बहस करती हैं और अरिश्फा को कनिका लताड़ लगाती हैं।

कनिका मान अरिश्फा खान की लड़ाई
‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के बाद से ही धूम मचा रहा है। लग ही नहीं रहा कि शो का अभी पहला हफ्ता ही है। शो में हर तरह की गॉसिप देखने को मिल रही है, साथ ही कंटेस्टेंट्स भी जमकर लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं और खुलकर अपनी बात भी रख रहे हैं। ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान की लड़ाई देखने को मिली। दोनों जमकर एक-दूसरे पर बरसीं।

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान एक-दूसरे से लड़ रही हैं। कनिका कहती हैं कि ‘तुम क्या बीच में रेफरी बनकर खड़ी थी।’ अरिश्फा चिल्लाती हैं तो वो कहती हैं, ‘एक जवाब पूछ रही हूं, मुझपर चिल्लाओ मत।’ अरिश्फा चीखकर कहती हैं कि ‘जाकर फुटेज देखो फिर मुझे बोलो’, कनिका कहती हैं, ‘ये बिग बॉस पढ़-लिखकर मेरे साथ मत आ।’

‘बिग बॉस 20’ की सबसे बड़ी ओपनिंग

बिग बॉस‘ हिंदी का 20वां सीजन जबरदस्त तरीके से शुरू हुआ है। JioStar का दावा है कि सलमान खान के होस्ट किए गए इस शो ने JioHotstar पर किसी भी रियलिटी शो के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। यह खास सीजन 6 सितंबर को JioHotstar और COLORS पर शुरू हुआ, जिससे भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चल रहे रियलिटी शो में से एक की वापसी हुई है।

‘बिग बॉस 20’ ने सेट किया बेंचमार्क

JioStar के अनुसार, इसकी शुरुआत ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रियलिटी एंटरटेनमेंट के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। 20वां सीजन एक नई ‘तथास्तु’ थीम, ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ और नए डिजाइन वाले बिग बॉस हाउस के साथ आया, जिससे शो के इस खास साल को लेकर उत्साह और बढ़ गया। सलमान खान, जिन्होंने 16 सीजन तक शो को होस्ट किया है, उन्होंने दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स पर खुशी जताई और इस नई उपलब्धि को एक खास माइलस्टोन बताया।

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर

भव्य प्रीमियर में सलमान ने नए थीम को पेश किया, जबकि कंटेस्टेंट्स ने डांस और म्यूजिक परफॉर्मेंस के बीच घर में एंट्री की। ओपनिंग एपिसोड में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के बीच बन रहे नए रिश्तों, आपसी झगड़े और झगड़ों की पहली झलक भी देखने को मिली। अलग-अलग इंडस्ट्रीज से आए कंटेस्टेंट्स के कारण घर के अंदर और बाहर पहले से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ‘बिग बॉस 20’ हर रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और 10.30 बजे COLORS पर प्रसारित होता है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

सलमान खान-बिग बॉस ने किया इग्नोर, उखड़ी मनोज तिवारी की बेटी! काजी तौकीर से हुई जलन? – Manoj Tiwari daughter jealous of qazi touqeer takes dig on makers and salman khan bigg boss 20 tmovh

सलमान खान-बिग बॉस ने किया इग्नोर, उखड़ी मनोज तिवारी की बेटी! काजी तौकीर से हुई जलन? – Manoj Tiwari daughter jealous of qazi touqeer takes dig on makers and salman khan bigg boss 20 tmovh

सलमान खान के बिग बॉस 20 को पहली बार देखेंगे अरिजीत सिंह, बोले-‘हमारा रॉकस्टार काजी वहां है’