Bigg Boss 20 Promo: ‘चड्ढी तक धोई है’ लव से दूरियों के बाद स्काउट ने गुल्लू के सामने खोला ‘रिश्ते’ का चिट्ठा, रात में करती थी ऐसी हरकतें | OTT News


Last Updated:

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती अब नए सवाल खड़े कर रही है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट पुराने दिनों को याद करते हुए लव के साथ अपने रिश्ते के कई अनसुने किस्से सुनाते दिखे. उनकी बातें सुनकर गुल्लू भी हैरान रह गए. अब दर्शकों की दिलचस्पी इस बात में है कि दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ था.

ख़बरें फटाफट

‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में रिश्तों के समीकरण हर दिन बदल रहे हैं. रिश्ते में जब कोई बहुत ज्यादा अपना बन जाता है तो उसकी छोटी-छोटी बातें भी याद रह जाती हैं. लेकिन जब वही रिश्ता टूटता है तो पुरानी यादें कभी हंसाती हैं तो कभी दर्द दे जाती हैं. बिग बॉस 20 के घर में भी जिस रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है मशहूर गेमर और कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और लव गिल का. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर दोनों के बीच रिश्ता क्या है?

शो के नए प्रोमो में स्काउट ओपी अपने दिल की बात गुल्लू से करते नजर आ रहे हैं. स्काउट अपनी को-कंटेस्टेंट लव के बारे में उनसे वो बातें शेयर कर रहे हैं, जो वो महसूस करते थे. इस नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

स्काउट से कही दिल की बात

बिग बॉस 20 के अपकमिंग शो में स्काउट ओपी अपनी को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती और उससे मिले मानसिक तनाव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो वीडियो में रात को घर की लाइट्स बंद होने के बाद स्काउट अपने साथी कंटेस्टेंट गुल्लू से दिल की बात शेयर की. बातचीत की शुरुआत में स्काउट अपनी दोस्ती पर पछतावा जताते हुए कहते हैं, ‘एक इंसान के पीछे मैंने कितना समय खराब किया है.’

‘चड्डी तक धोई है…’

जारी प्रोमो में स्काउट बताते हैं कि जब उनकी और लव गिल की दोस्ती गहरी थी, तब लव उनका हद से ज्यादा ख्याल रखती थीं. स्काउट के मुताबिक, लव इस बात का पूरा ध्यान रखती थीं कि वह समय पर खाना खा रहे हैं या नहीं. हद तो तब हो गई जब स्काउट ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार लव से रोज सिर में तेल लगाने को कहा था और लव ने वाकई ऐसा किया. बात को आगे बढ़ाते हुए स्काउट ने हैरान करने वाला बयान दिया और कहा, ‘चड्डी तक धोई है.’ स्काउट की यह बात सुनकर पास बैठे गुल्लू अपनी हंसी नहीं रोक पाए.



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह – bigg boss 20 scout op controversial statement about love gill viral promo

बिग बॉस 20:’मैं बाबा हूं…काजी बाबा’, रियलिटी शो में तौकीर ने किया दावा! जो कहा, वह जानकर उदिति रह गईं हैरान – Bigg Boss 20 New Promo: Qazi Touqeer New Skill Unlocked In Salman Khan Reality Show

‘बिग बॉस’ का 20वां सीरीज चल रहा लेकिन काम कितनों को मिला?