Isha Rikhi Bigg Boss 20:‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर से बाहर आने के बाद ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने शो के अपने अनुभवों और घर में हुए कई विवादों पर खुलकर बात की. उन्होंने रीति तिवारी (Rhiti Tiwari), काज़ी तौकीर (Qazi Touqeer), माही विज (Mahhi Vij) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गेम पर अपनी राय रखी. साथ ही, सलमान खान (Salman Khan) की ट्रोलर्स और बैक शॉर्ट्स को लेकर कही बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा, कनिका मान (Kanika Mann) के फैसले और मैरी कॉम (Mary Kom) से जुड़े विवाद पर भी ईशा ने खुलकर बात की. रीति को सपोर्ट करने की वजह से लेकर काज़ी और माही से जुड़े विवादों तक, ईशा ने कई मुद्दों पर अपनी बात सामने रखी. आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा…(Isha Rikhi evicted from Bigg Boss 20)
डीएस बैटल (DS Battle) के दौरान रीति ने काज़ी को गाली दी थी. इसके बाद आपने कहा था कि उदिति सिंह (Uditi Singh) ने भी उन्हें गाली दी तो है. आखिर रीति को सपोर्ट करने के पीछे आपकी क्या सोच थी?
सबसे पहले तो मैंने रीति को काज़ी के लिए सपोर्ट नहीं किया था. काज़ी को गाली देना बिल्कुल गलत था. उस समय घर में बहुत ज्यादा लड़ाई- झगड़े थे और कई लोग एक साथ बोल रहे थे. मुझे लगा कि रीति ने जो कहा, उसकी शुरुआत गलत थी, लेकिन उसके जवाब में उदिति ने भी कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सही नहीं थीं. उन्होंने रीति को ड्रग एडिक्ट और उसके दिमाग को लेकर कमेंट किया था. मैं यह नहीं कह रही थी कि रीति ने जो कहा, वह सही था. मैंने उसी एपिसोड में उसे साफ कहा था कि अगर उदिति जवाब नहीं देतीं, तो मैं रीति को बताती कि वह पूरी तरह गलत है. इसलिए मेरा सपोर्ट रीति के उस कमेंट के लिए नहीं था. हां, मुझे लगता है कि उस समय मुझे उदिति के कमेंट पर भी अपनी बात रखनी चाहिए थी और मैं मानती हूं कि वहां मुझसे गलती हुई.(Isha Rikhi interview)
शो में आपकी पर्सनल लाइफ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी. आपने अपनी तरफ की कहानी खुलकर क्यों नहीं बताई?
यह पूरी तरह मेरी पर्सनल चॉइस है कि मैं अपनी जिंदगी की कौन-सी बात कितनी शेयर करना चाहती हूं. मुझे उस समय नहीं लगा कि मुझे उस चीज के बारे में बताना चाहिए, इसलिए मैंने नहीं बताया. मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती और उम्मीद करती हूं कि लोग मेरी इस बात को समझेंगे. शो से जुड़ी आप मुझसे कोई भी बात पूछ सकते हैं.(Isha Rikhi Bigg Boss experience)
क्या कनिका मान (Kanika Mann) से दोस्ती करना आपके लिए गलत फैसला था?, क्योंकि उन्होंने ही आपको नॉमिनेट किया था.
बिल्कुल नहीं. कनिका मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था. उन्होंने मुझे कभी कोई झूठा वादा या कमिटमेंट नहीं दिया था कि अगर ऐसी स्थिति आएगी तो वह मुझे बचाएंगी. रिश्ते और दोस्ती समय के साथ मजबूत होते हैं. हमारी दोस्ती को भी ज्यादा समय नहीं हुआ था, इसलिए मैं उनके फैसले की इज्जत करती हूं.
अगर कनिका चाहतीं तो क्या वह आपको बचा सकती थीं?
मुझे लगता है कि उस समय वह गेम को गेम की तरह देख रही थीं. मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था, लेकिन हमारी वन-ऑन-वन बातचीत से मुझे लगा कि वह देख रही थीं कि सामने वाला गेम में बेहतर कर रहा है और पहले की तुलना में ज्यादा शामिल हो रहा है. इसलिए उन्होंने उसे बचाया. मैं उनके फैसले को उसी नजरिए से देखती हूं.
काज़ी के साथ हुए एक मोमेंट में जब आप रो रही थीं, तब माही ने कहा बादशाह ने इसके साथ ऐसा क्या कर दिया जो छोटी- छोटी बात पर रोने लगती है. इस पर आपकी क्या राय है?
मुझे लगता है कि लोग कभी-कभी इतने इनसेंसिटिव हो जाते हैं कि किसी की मेंटल हेल्थ को लेकर भी कमेंट कर देते हैं, वह भी उसकी गैरमौजूदगी में. मुझे माही का ऐसा करना बहुत गलत लगा. एक महिला होने के नाते उन्हें समझना चाहिए कि किसी का ट्रॉमा छोटा या बड़ा नहीं होता. किसी को ठीक होने में एक दिन लग सकता है, किसी को 10 साल और किसी को पूरी जिंदगी. इसलिए मुझे उनका कमेंट बहुत इनसेंसिटिव लगा और मैं उनसे काफी निराश हुई.
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गेम और उनके अग्रेसिव व्यवहार को आप किस तरह देखती हैं? साथ ही, लव गिल (Love Gill) ने माही विज (Mahhi Vij) पर कमेंट करते हुए कहा था, ‘कसम खानी हो तो बच्चे पैदा क्यों करती हो?’ इस बयान और पूरे विवाद को आप किस तरह देखती हैं?
मुझे लगता है कि शो में हर इंसान से गलतियां हुई हैं. हम हमेशा 10 में से 10 नहीं हो सकते. मैं लव गिल (Lovepreet Kaur) के उस कमेंट को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करती, जिसमें उन्होंने पूछा कि अगर बच्चों की कसम खानी है तो बच्चे पैदा क्यों किए. वह गलत था. इसी तरह आम्रपाली का शो में अग्रेसिव होना भी सही नहीं था और मैं उसे सपोर्ट नहीं करती. लेकिन कई मुद्दों पर आम्रपाली की बातें लॉजिकल भी थीं. हम सभी से दो-तीन गलतियां हो सकती हैं. मुझे लगता है कि सलमान खान सर (Salman Khan) भी ऐसी चीजों पर सही बात सामने रखेंगे.
रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) के गाने और उनकी आवाज आपको कैसी लगी? अब वो भी घर से बाहर हो गई है.
सच कहूं तो मुझे उनकी आवाज पसंद है. हां, उन्होंने इतना गाया कि लोगों को थोड़ी इरिटेशन होने लगी थी, मैं यह मानती हूं. लेकिन मुझे उनकी आवाज अच्छी लगी. सिर्फ एक घंटे का एपिसोड देखने वाले दर्शकों के लिए वह मजेदार था, लेकिन घर के अंदर हम वही चीजें बार-बार सुन रहे थे. इसलिए लोगों का इरिटेट होना भी समझ आता है. लेकिन यह मेरी पर्सनल ओपिनियन है.
माही विज (Mahhi Vij) के साथ आपकी बातचीत शो की हाइलाइट रही. मैरी कॉम (Mary Kom) ने आपको बताया था कि माही ने यंग लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. इस पूरे मामले को आप कैसे देखती हैं?
मुझे नहीं लगता कि मैरी कॉम मुझे भड़काने की कोशिश कर रही थीं. कभी-कभी उनकी लैंग्वेज को लेकर थोड़ी समस्या हो जाती है. जब उन्होंने कमेंट किया था, तो उन्होंने यंग के लिए एक स्लैंग का इस्तेमाल किया था और उस समय मैंने उसे ठीक से रजिस्टर नहीं किया. बाद में मैंने मैरी से कन्फर्म किया कि असल में क्या कहा गया था. जब उन्होंने बताया तो बाकी स्टेटमेंट वही था, सिर्फ वह गाली अलग थी. इसलिए मैंने माही जी का पक्ष लिया, क्योंकि मुझे लगा कि वह जो सोच रही हैं, वह पूरी तरह सही नहीं है. मैं उनकी तकलीफ समझ सकती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैरी से वह बात जानबूझकर नहीं हुई थी. मैं वहां खुद मौजूद थी.
शो के दौरान काज़ी को लेकर आपकी राय कुछ अलग थी. बाहर आने के बाद क्या आपकी सोच बदली है?
हां, मेरी राय बदली है. घर में मैं काज़ी तौकीर की दो अलग-अलग पर्सनैलिटी देख रही थी. जब आप किसी के साथ 24 घंटे रहते हैं और एक ही तरह की चीजें बार-बार देखते हैं, तो बोरियत होना स्वाभाविक है. इसलिए घर में मुझे उनका ह्यूमर उतना फनी नहीं लगा. लेकिन वही चीजें जब एडिट होकर एक घंटे के एपिसोड में आती हैं, तो काफी एंटरटेनिंग लगती हैं. अब बाहर आकर बतौर ऑडियंस मुझे उनका कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है. वह शानदार एक्टर हैं और जिस तरह उन्होंने गेम खेला है, वह भी अच्छा है. इसलिए काज़ी को लेकर मेरी राय बदल गई है.
क्या आपको लगता है कि शो से इतनी जल्दी बाहर आना सही था?
बिल्कुल. मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को भी लगा कि मेरा बाहर आना सही था. अगर मैं थोड़ा और रुकती तो शायद आप मेरा एक अलग साइड देखते, क्योंकि मैं बिना वजह लड़ना पसंद नहीं करती. सिर्फ दिखने के लिए मैं किसी से लड़ना नहीं चाहती. इसलिए शायद लोगों ने मेरा वह साइड नहीं देखा कि जब मैं किसी बात पर लड़ती हूं तो कैसे लड़ती हूं. शायद मेरी मां इसे मुझसे बेहतर जानती हैं.
सलमान खान ने शो में लड़कियों की रिस्पेक्ट और बॉडी शेमिंग को लेकर जो बात कही, उस पर आपका क्या कहना है?
मुझे लगता है कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही. जिस देश और संस्कृति में हम रहते हैं, वहां लड़कियों का सम्मान करना बहुत जरूरी है. कई बार हर इंसान आपके सामने सीधे-सीधे ‘ना’ नहीं कह पाता. इसलिए अगर आपको लगे कि सामने वाला व्यक्ति अनकंफर्टेबल है तो आपको उसकी भावनाओं को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए. मैं इस बात पर सलमान सर को पूरी तरह सपोर्ट करती हूं.
घर के अंदर और बाहर आपको काफी कुछ सुनना पड़ा. आपको नाम भी दिए गए, लेकिन फिर भी आपने खुद को शांत कैसे रखा?
आप हर किसी को कंट्रोल नहीं कर सकते. कोई आपके बारे में क्या कहना चाहता है, यह उसके हाथ में है. लेकिन आप अपनी प्रतिक्रिया को जरूर कंट्रोल कर सकते हैं. मैंने कोशिश की कि मैं तय करूं कि मुझे किस चीज पर रिएक्ट करना है और किस पर नहीं. जितना ज्यादा मैंने खुद को कंट्रोल किया, उतना ही मैं अपनी बात पर कायम रह पाई. मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं अपना कंट्रोल न खोऊं.
अपने फैंस और ऑडियंस के लिए आप क्या कहना चाहेंगी?
सच कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना प्यार और सम्मान मिलेगा. मैं सभी की आभारी हूं. बस इतना कहना चाहूंगी कि मेंटल हेल्थ को लेकर थोड़ा संवेदनशील रहें. किसी के ट्रॉमा या डिप्रेशन का मजाक न बनाएं, क्योंकि सामने वाला ही अपने दर्द को समझता है. मेरी अपील है कि एक-दूसरे के प्रति दयालु और संवेदनशील रहें.
FAQs
ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद किन मुद्दों पर बात की? (What issues did Isha Rikhi discuss after Bigg Boss 20?)
ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 के अपने अनुभव, घर के विवादों, रीति तिवारी, काज़ी तौकीर, माही विज, आम्रपाली दुबे और कनिका मान से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की.
ईशा रिखी ने रीति तिवारी को सपोर्ट करने पर क्या कहा? (What did Isha Rikhi say about supporting Rhiti Tiwari?)
ईशा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने काज़ी को गाली देने वाले रीति के कमेंट को सही नहीं माना था. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उस समय उदिति सिंह के कमेंट पर भी अपनी बात रखनी चाहिए थी.
कनिका मान के फैसले पर ईशा रिखी की क्या राय है? (What is Isha Rikhi’s opinion on Kanika Mann’s decision?)
ईशा ने कहा कि कनिका उनकी अच्छी दोस्त बन गई हैं और उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें नॉमिनेट किया था. उन्होंने कनिका के गेम से जुड़े फैसले का सम्मान करने की बात कही.
ईशा रिखी ने काज़ी तौकीर के गेम को लेकर क्या कहा? (What did Isha Rikhi say about Qazi Touqeer’s game?)
ईशा ने बताया कि घर के अंदर उन्हें काज़ी की पर्सनैलिटी अलग तरह की लगती थी, लेकिन बाहर आने के बाद बतौर दर्शक उन्हें काज़ी का कैरेक्टर काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने उन्हें शानदार एक्टर भी बताया.
सलमान खान की लड़कियों की रिस्पेक्ट और बॉडी शेमिंग वाली बात पर ईशा ने क्या कहा? (What did Isha say about Salman Khan’s comments on respecting women and body shaming?)
ईशा ने सलमान खान की बात का समर्थन करते हुए कहा कि लड़कियों की भावनाओं और सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर सामने वाला व्यक्ति असहज नजर आए तो उसकी भावनाओं को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए.
Read More
विजय सलगांवकर की चाल या जयदीप अहलावत की जांच, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में किसका चला दिमाग?
मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा से Rajpal Yadav को भगाया गया? वायरल वीडियो का सामने आया सच
Nushrratt Bharuccha के साथ बाली में हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस; जानें अब कैसी है हालत
Tags : Abrar Qazi | ABRAR QAZI | Abrar Qazi & Afiya Tayebali Full Interview | abrar qazi kumkum bhagya | Bigg Boss 20 Promo | 2X Room Me Palta Game | Qazi Touqeer Aur Aasif Ki Hui Ladaayi | Salman Khan | Bigg Boss 20 Qazi और Mahi की Salman Khan ने लगाई Class | Bigg Boss 20 Today Promo | Captaincy Task | Qazi-Yung Captaincy Task Me Hue Buri Tarah PHYSICAL