Bihar Morning News : आज मंत्री सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे पटना


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

आज मंत्री सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम

​पटना। आज सुबह 11 बजे पटना स्थित भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना और जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुटता बढ़ाना है।

​बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती

​पटना: आज बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर सुबह 11 बजे से बापू सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर में भाजपा का विशेष अभियान भी जारी है।

​कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पटना दौरा

​पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पटना दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।



Source link

Related posts

ग्रैप लागू होने के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, सुबह 208 रहा एक्यूआई

Faridabad News:तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहावना, सुबह-शाम बढ़ी ठंड – A Drop In Temperature Has Made The Weather Pleasant, With Increased Chill During The Morning And Evening Hours

Gursimran Mand Attack | Ambala Panjokhra Sahib Nihang Sikh Video News latest update