Bihar Morning News: नवनिर्वाचित MLC आज लेंगे पद की शपथ, जन सुराज की PC और JDU कार्यालय में जनसुनवाई


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज सोमवार ( 23, नवंबर) को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आम जनता अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेगी। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन देंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बिहार विधान परिषद में आज से शुरू होगा 8 नए सदस्यों का सफर

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में निर्वाचित हुए 8 सदस्यों के लिए आज सोमवार, 23 नवंबर का दिन बेहद ही खास होने वाला है। 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनकर आए सदस्यों को आज विधान परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे विधान परिषद उपभवन के सभागार में आयोजित होगा। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही सभी आठ सदस्यों का विधायी सफर औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जन सुराज पार्टी की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के प्रतिनिधि मीडिया से रूबरू होंगे और बिहार से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से किन मुद्दों को उठाया जाता है और सरकार को लेकर क्या रुख सामने आता है, इस पर सबकी नजर रहेगी। जन सुराज द्वारा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें- रात भर घर में हुई मारपीट, सुबह फंदे से लटकी मिली लड़की, जांच में जुटी पुलिस



Source link

Related posts

Haryana Morning News : नमो भारत कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गन्ने के भाव पर किसानों का आंदोलन तेज, विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें

24 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

CG Morning News : CM साय का आज दुर्ग दौरा… छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर… महादेवघाट में लगेगा पुन्नी मेला… पढ़ें और भी खबरें