Bihar Morning News : PM का बिहार दौरा, राजद और कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

पीएम का बिहार दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजापाकर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। इस दौरे को राज्य में सड़क, परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दे पर राजद नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बैठक

पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से संगठन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

बिहार को मिलेंगी परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैशाली दौरे के दौरान बिहार को करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 1:15 बजे नीतीश सेतु का दौरा और दोपहर 2 बजे विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के 26,900 से अधिक लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी कराया जाएगा। इसके बाद राजापाकर में जनसभा को संबोधित करेंगे।



Source link

Related posts

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद पर‍िजनों में पसरा मातम

Haryana Morning News : पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना का निधन, ₹116 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला, पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस चौकी शुरू, प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें…

21 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से