Bijnor News:रोडवेज चालक समेत तीन कर्मचारियों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल – Three Employees, Including A Roadways Driver, Were Beaten With Sticks; Video Goes Viral


{“_id”:”6ad2752160149fad2e0dbd3e”,”slug”:”three-employees-including-a-roadways-driver-were-beaten-with-sticks-video-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-193193-2026-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bijnor News: रोडवेज चालक समेत तीन कर्मचारियों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नूरपुर-नहटौर मार्ग पर रोडवेजकर्मियों के साथ मारपीट करते युवक स्रोत वीडियो ग्रेव

नहटौर। नहटौर-नूरपुर रोड पर खंडखाल के पास शुक्रवार शाम रोडवेज बसों की चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने रोडवेज चालक समेत तीन कर्मचारियों को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है।


रोडवेज के एटीआई वरुण कुमार ने तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खंडखाल के पास बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नजीबाबाद से नूरपुर जा रही रोडवेज बस को रुकवाकर चेकिंग करने लगे। तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और रोडवेज चालक लोकेंद्र सिंह को पीटने लगे। एटीआई वरुण कुमार, उनके चालक संदीप कुमार और बस की परिचालक प्रिया सक्सेना ने चालक को बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उन्हें भी डंडों से पीटा। घायल वरुण कुमार, संदीप कुमार और लोकेंद्र सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है।

रोडवेज बस चालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। बीच बचाव करने आए चेकिंग एस्कॉर्ट और उनके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ भी बाहरी युवकों ने अभद्रता की है। इस संबंध में थाना नहटौर में तहरीर दी गई है।

…. अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर



Source link

Related posts

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Firozabad News:सौ शैया अस्पताल में स्टाफ नर्स का रुपये लेते वीडियो वायरल – Video Of A Staff Nurse At A 100-bed Hospital Accepting Money Goes Viral