बिलासपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को पीटती नजर आ रही हैं।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी।
झांकी की रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद एक लड़की की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास का है।
देखिए तस्वीरें…
वीडियो में कुछ लड़कियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं।
लड़की की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई।
दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक लड़की की हुई पहचान
वायरल वीडियो में नीले कपड़े में नजर आ रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इसके मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है। उस मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था।
हालांकि, मौजूदा घटना में पुलिस की ओर से कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले की न ही जानकारी है और न ही शिकायत की गई है।
नीले कपड़े में नजर आ रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है।
लेडी डॉन बनने मारपीट के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस
घटना के बाद तान्या अली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें खुद को ताकतवर बताने संबंधी पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगा पूरा विवाद
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है। पुरानी रंजिश, मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के पूरे मामले में संबंधित पक्षों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
………………………..
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
लड़कियों की गुंडागर्दी, सेल्फी लेते समय हंसने पर पीटा, VIDEO:रायगढ़ में युवती को जड़े थप्पड़, बाल खींचे, लात मारी, कपड़े उतारने की कोशिश
मारपीट के बाद बेसुध हुई युवती के सिर पर लात मारी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मरीन ड्राइव में 2 युवतियों ने मिलकर एक लड़की को पीटा है। 19 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, 2 नाबालिग युवतियां सेल्फी ले रही थी, तभी पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़े। पढ़ें पूरी खबर…