Bilaspur Girls Fight Viral Video


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को लात-घूंसों से पीटने के साथ उसके बाल खींचती नजर आ रही हैं।

.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड पुल के पास का बताया जा रहा है।

आरोप है कि झगड़े में शामिल एक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट का स्टेटस लगाया और लिखा – कैसा लगा। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

देखिए तस्वीरें…

लड़की की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई।

लड़की का बाल पकड़कर खींचा गया।

एक लड़की ने स्टेटस लगाकर लिखा – कैसा लगा।

एक लड़की की हुई पहचान

वायरल वीडियो में नीले कपड़े में नजर आ रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इसके मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है। उस मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था।

हालांकि, मौजूदा घटना में पुलिस की ओर से कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले की न ही जानकारी है और न ही शिकायत की गई है।

नीले कपड़े में नजर आ रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में हुई है।

लेडी डॉन बनने मारपीट के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस

घटना के बाद तान्या अली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें खुद को ताकतवर बताने संबंधी पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगा पूरा विवाद

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है। पुरानी रंजिश, मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के पूरे मामले में संबंधित पक्षों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

लड़कियों की गुंडागर्दी, सेल्फी लेते समय हंसने पर पीटा, VIDEO:रायगढ़ में युवती को जड़े थप्पड़, बाल खींचे, लात मारी, कपड़े उतारने की कोशिश

मारपीट के बाद बेसुध हुई युवती के सिर पर लात मारी।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मरीन ड्राइव में 2 युवतियों ने मिलकर एक लड़की को पीटा है। 19 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, 2 नाबालिग युवतियां सेल्फी ले रही थी, तभी पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़े। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related posts

Vinod Kambli Old Age Home Viral Video

बिहार में एक और जमुई जैसा कांड… किशनगंज में युवती से बदसलूकी – VIDEO – bihar kishanganj girl assault video viral police arrest investigation ntc aktw

रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी कार, निकालने में मशक्कत कर रहे लोग ट्रेन के आते ही छोड़कर भागे; Video