अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने जहां सिनेमाघरों में धूम मचा रखी थी, अब नई फिल्मों की वजह से कमाई पर असर दिखने लगा है। वहीं ‘हनुमान अंश’ अपनी पुरानी रफ्तार में लौट आई है। आइए जानते हैं ‘णिर्जापुर मूवी’ का क्या हाल है।
‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ की कहानी गोवा में रहने वाले विजय सलगांवकर और उसके परिवार (पत्नी नंदिनी और बेटियां अंजू व अनु) की है, जो पुराने मर्डर केस के डर में अब भी जी रहे हैं और उन्हें हर पल ये डर सता रहा है कि कहीं वे पकड़े न जाएं। घर के सभी लोग डर से सहमे हुए हैं। बेटे की मौत का सच जानने के लिए बेचैन मीरा पूरी तरह उम्मीद खो चुकी होती है, लेकिन एक बार फिर वे हिम्मत करते हैं और केस री-ओपन होता है। इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि एक नई तारीख 23 जुलाई भी है और सवाल वही है कि आखिर उस दिन विजय कहां था और क्या हुआ था। फिल्म में तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन, रजत कपूर और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘दृश्यम 3’ की कमाई 15वें दिन नीचे गिरी है
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की कमाई 15वें दिन नीचे गिरी है और फिल्म ने केवल ₹3.10Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ₹336.10Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 15वें दिन ₹1.50 Cr का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक ₹520.27 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे अधिक ग्रॉस कमाई करने वाली इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
‘हनुमान अंश’ वहीं पहुंची जहां से कहानी शुरू हुई थी
अब नीम करोली बाबा की जीवनी पर ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो सिर्फ 2 करोड़ की ये फिल्म कई हजार गुना प्रॉफिट के साथ अपने उस रफ्तार में लौट आई है जहां से फिल्म ने शुरुआत की थी। इस फिल्म ने 71वें दिन यानी 11वें शुक्रवार को केवल 15 लाख रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन करीब ₹339.13Cr के आसपास रहा। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने अब तक ₹48.40 Cr का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड ये फिल्म ₹448.61 Cr के ग्रॉस कलेक्शन को छू गई है। ये इस साल की ही नहीं बल्कि भारतीय इतिहास की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली फिल्म में ऊपर पहुंच चुकी है।
बिहार के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने मां वन देवी मंदिर की कहानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ एक भारतीय हिंदी फैंटसी थ्रिलर फिल्म है, जो बिहार के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने मां वन देवी मंदिर और वहां की लोककथाओं पर आधारित है। ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) मुंबई में रहने वाला एक आधुनिक सोच और नास्तिक इंजीनियर है, जो भगवान और पूजा-पाठ को नहीं मानता। वहीं उसकी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) की छठ पूजा में आस्था है और बच्चे की आस लिए वो इस त्यौहार पर गांव पहुंचती है लेकिन यहां से कहानी अलग मोड़ लेती है। फिल्म ‘द वन’ के कलेक्शन की बात करें तो ये मुश्किल से 70 करोड़ रुपये कमा पाई है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई
पिछले 24 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24वें दिन ₹1.70Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक ₹227.05Cr की कमाई की है और वर्ल्डवाइड ₹334.22 Cr का आंकड़ा पहुंच चुका है।