Box Office: गांधी जयंती पर ‘हनुमान अंश’ को हिला न पाई Drishyam 3, टिकी रही नीम करोली बाबा की फिल्म, फिसली ‘द वन’ – hanuman ansh box office day 57 the vvaan collection day 8 the paradise collection day 9


‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद भी ‘हनुमान अंश’ का जादू कम नहीं हो पाया है। फिल्म ने अपने 57वें दिन भी अच्छी कमाई की है। इसके साथ ही, ‘द वन’ के कलेक्शन में गिरावट आई और ‘द पैराडाइज’ का हाल भी बेहाल है।

हनुमान अंश का कलेक्शन
भक्ति-प्रधान फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोजाना की रफ़्तार में थोड़ी कमी आने के बावजूद, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और ‘कांतारा’ फिल्म के पिछले रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया है। गांधी जयंती की छुट्टी पर भी फिल्म ने कमाई के मामले में दबदबा बनाए रखा।

हालांकि चौथे हफ़्ते के बाद पहली बार इसकी साप्ताहिक कमाई 30 करोड़ नेट के आंकड़े से नीचे आ गई, फिर भी इसका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। अपने 56वें ​​दिन, जो इसके आठवें हफ्ते का आखिरी दिन था, फिल्म ने ₹2.90 करोड़ की कमाई की, इसके बाद 57वें दिन शुक्रवार को इसने ₹2.35 करोड़ की कमाई की। इसकी कुल कमाई अब ₹319.73 करोड़ हो गई है।

‘कांतारा’ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

पिछले रिकॉर्ड्स की तुलना में, आठवें हफ्ते में इस फिल्म का प्रदर्शन खास तौर पर बड़ा है। 29.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘हनुमान अंश‘ ने ‘कांतारा’ के आठवें हफ्ते के कुल कलेक्शन (7.06 करोड़ रुपये) को 312.89% के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इस कामयाबी ने भारतीय बाजार में आठवें हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर इसकी जगह पक्की कर दी है।

हनुमान अंश की कमाई

‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कमाई

अब तक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹319.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में, फिल्म ने 57वें दिन ₹0.15 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक ₹39.35 करोड़ हो गई है। इससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई ₹417.01 करोड़ हो गई है। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और खुद निर्देशक की टीम द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे ने अभिनय किया है।

‘द वन’ का कलेक्शन

रिलीज के समय क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने अच्छी ओपनिंग के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ़्तार बनाए रखी। सिद्धार्थ की बड़े पर्दे पर वापसी वाली इस फिल्म ने पहले हफ़्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। अब जब पहला हफ्ता खत्म हो रहा है, तो इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। शुक्रवार को आठवें दिन इसकी कमाई ₹3.40 करोड़ रही। इसकी टोटल कमाई अब तक ₹57 करोड़ हुई है। विदेशों में, फिल्म ने आठवें दिन ₹0.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक ₹6.00 करोड़ हो गई है। इससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई ₹73.74 करोड़ हो गई है।

द वन बॉक्स ऑफिस

‘द वन’ देखने चप्पल उतारकर पहुंचे लोग

‘द वन‘ (The Vvaan) की एक बात जिसने सबका ध्यान खींचा है, वह है फिल्म में छठ पूजा के त्योहार को दिखाए जाने का तरीका। सोशल मीडिया पर बिहार के मुजफ्फरपुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग ‘द वन’ देखने के लिए थिएटर में घुसने से पहले बाहर अपने जूते-चप्पल उतारते हुए दिखाई दिए।

‘द पैराडाइज’ की बॉक्स ऑफिस कमाई

शानदार ओपनिंग के बाद, नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में लगातार गिरावट देखी गई है। यह फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी, लेकिन रिलीज के बाद से इसकी रोजाना की कमाई लगातार कम होती गई है। यहां तक कि शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी के दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। Sacnilk के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन ₹2.21 करोड़ की कमाई की। इससे फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹110.41 करोड़ हो गया है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Friday Box Office: फ्राइडे को ‘दृश्यम 3’ का मचा भौकाल, फीकी पड़ी ‘द वन’- ‘द पैराडाइज’, ‘हनुमान अंश’ ने किया कमाल

Daayra Closing Collection: बुरी तरह फ्लॉप रही करीना कपूर की ‘दायरा’, जानें- क्लोजिंग कलेक्शन और कितना झेला नुकसान

Drishyam 3 Box Office Collection