सिनेमाघरों में इन दिनों जहां एक तरफ साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ की धमक है वहीं दूसरी तरफ बिहार के एक गांव और वहां के जंगल से जुड़ी लोककथा पर आधारित फिल्म ‘द वन’ भी कमाल दिखा रही, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है।
दोनों फिल्मों की कहानी और टेस्ट के हिसाब से एक-दूसरे से काफी अलग है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड पर ‘द वन‘ की कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली, जबकि ‘द पैराडाइज’ ने भी शानदार कमाई करके दिखाई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ , पहले सोमवार का कलेक्शन
सबसे पहले बात सिद्धार्थ मल्होत्रा औरतमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की करते हैं। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपए पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने और तेजी पकड़ी और 14.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में ‘द वन’ का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपए हो गए। अब फिल्म को लेकर पहले सोमवार को भी दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स रहा। इस फिल्म ने सोमवार को ₹5.25Cr की कमाई की और कुल मिलाकर इसने अब तक ₹38.85Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक ₹50.35 Cr की कमाई की है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘एक विलन’ ने चार दिनों में महज ₹ 26.56 Cr की कमाई की थी।
क्या है ‘द वन’ की कहानी
‘द वन’ की कहानी बिहार के एक गांव और वहां के जंगल से जुड़ी लोककथा पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी ममता के साथ शहर में रहता है। ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। दोनों लंबे समय से माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाते। छठ पूजा के मौके पर दोनों अपने पुश्तैनी गांव पहुंचते हैं। यहां ऋषि का सामना ऐसी मान्यताओं से होता है, जिन्हें वह शुरुआत में अंधविश्वास मानता है। गांव के पास मौजूद जंगल में सूर्यास्त के बाद जाना मना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जंगल में वन देवी का वास है और इस जगह के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है। कहानी में विकास और प्रकृति का टकराव भी देखने को मिलता है। जब जंगल का कुछ हिस्सा काटकर रास्ता बनाने की कोशिश होती है और ऋषि भी जंगल में प्रवेश करता है, तो उसके सामने ऐसे रहस्य खुलने लगते हैं, जिन पर वह पहले विश्वास नहीं करता था। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘द पैराडाइज’ ने कितनी की है कमाई
वहीं बात नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की करें तो, 24 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को जहां 15.70 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। वहीं अब पहले सोमवार को इस फिल्म ने भी ₹5.00Cr की कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक ₹97.10Cr की कमाई की है और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ₹144.85 करोड़ कमा लिए हैं।
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ की कहानी
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है। यहां ‘पैराडाइज’ नाम की एक बस्ती में सावरी कम्युनिटी बेहद मुश्किल हालात में रहती है। नानी ने जदल का किरदार निभाया है, जो लंबे समय बाद जेल से लौटता है। उसकी मां शमक्का का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है। मां के साथ हुए अपमान को देखने के बाद जदल के अंदर सालों से दबा गुस्सा बाहर आता है और उसकी निजी बदले की लड़ाई धीरे-धीरे पूरे समुदाय के हक, पहचान और सम्मान की लड़ाई बन जाती है।