Box Office: थर्सडे को ‘दृश्यम 3’ के आगे छूटे ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ के पसीने, जानें- ‘हनुमान अंश’ का हाल


सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. यानी दर्शकों के लिए बहुत कुछ है. हालांकि इनमें कुछ ही फिल्में वीकडेज में ऑडियंस को थिएटर में खींच पा रही है. इनमें ‘दृश्यम 3’ शामिल है जो वर्किंग डेज में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं ‘द वन’ से लेकर ‘द पैराडाइज’ और ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार अब पटरी से उतर चुकी है. ऐसे में चलिए यहां इन सभी फिल्मों की थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘दृश्यम 3’ ने थर्सडे को कितना किया कलेक्शन?
अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ की कमाई में यूं तो वीकडेज में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन फिर भी ये अच्छी कमाई कर रही है. रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इसने 15.50 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 13 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 245.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द वन’ ने दूसरे थर्सडे कितना किया कलेक्शन?  
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने पहले हफ्ते में काफी अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन ‘दृश्यम 3’ के आने के बाद से इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 80 लाख रुपये की कमाई की थी.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को  75 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 65.80 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ ने दूसरे थर्सडे कितना किया कलेक्शन?  
नानी की ‘द पैराडाइज’ की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. अब तो ये लाखों में कमाई कर रही है. बता दें कि 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसने 96 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 90 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 15 दिनों की नेट कमाई अब 118.95 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने नौंवे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारिक परफॉर्म किया है. दो हफ्ते तक बेहद धीमी स्पीड से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से जो रफ्तार पकड़ी वो 8वें हफ्ते तक हर दिन हैरान कर देने वाली रही. हालांकि 9वें हफ्ते में एंट्री करन के बाद से इसकी कमाई को भी झटका लगा है और ये अब लाखों में कलेक्शन कर रही है. बता दें कि रिलीज के 62वें दिन यानी 9वें बुधवार को इस फिल्म ने 80 लाख कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 63वें दिन यानी 9वें गुरुवार को 75 लाख कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 63 दिनों की नेट कमाई अब 327.98 करोड़ रुपये हो गई है.

 



Source link

Related posts

The Vvaan Force of the Forrest Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर के कलेक्शन में गिरावट दर्ज, 14वें दिन 1 करोड़ से कम की कमाई

OTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के साथ देखें, Bollywood Hindi News

Box Office: 63वें दिन टस से मस नहीं हुई ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में ‘द वन’ को धोबी पछाड़! गुरुवार को अजब संयोग – hanuman ansh collection day 63 vs the vvaan movie box office day 14 a strange coincidence on thursday