Box Office: ‘दृश्‍यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ में कांटे की टक्‍कर, बुधवार को एक को लगा झटका, दूसरी पहाड़ की तरह अडिग – drishyam 3 the conclusion box office collection day 13 vs hanuman ansh collection day 69


बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ और शोभ‍िनव सत्‍य की ‘हनुमान अंश’ दोनों की कमाई ग‍िरी है। लेक‍िन इसी के साथ दोनों में कांटे की टक्‍कर भी देखने को म‍िली है। ‘दृश्‍यम 3’ जहां दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ के बाद 2026 की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फ‍िल्‍म बन चुकी है, वहीं भारत में यह ‘हनुमान अंश’ से अभी भी पीछे है।

Box Office: ‘दृश्‍यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ में कांटे की टक्‍कर, बुधवार को एक की घटी कमाई, दूसरी पहाड़ की तरह अडिग
अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ और नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है। ये दोनों ही फिल्‍में ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी हैं। खासकर अजय की फिल्‍म की कमाई की रफ्तार शानदार है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां दोनों ही फिल्‍मों की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, वहीं बुधवार को दोनों को नुकसान हुआ है। एक को ज्यादा, दूसरे को थोड़ा कम। मजेदार बात यह है कि अजय देवगन की 13 दिन पुरानी फिल्‍म जहां वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में ‘हनुमान अंश’ को बहुत पीछे छोड़ चुकी है, वहीं देश में अभी भी 69 दिन पुरानी भक्‍त‍ि ड्रामा आगे है। ‘हनुमान अंश’ को देश में पटकनी देने के लिए ‘दृश्‍यम 3’ को अभी ₹10 करोड़ से अध‍िक की कमाई और करनी होगी। बल्‍क‍ि यह अभी ‘बॉर्डर 2’ से भी ₹68 लाख पीछे है।

गुरुवार को सिनेमाघरों में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज हुई है। यह फिल्‍म पहले ही दिन बंपर कमाई करने वाली है, क्‍योंकि रिलीज से पहले ही ₹41.48 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई है। हालांकि, हिंदी में इसका जोर बहुत ज्यादा नहीं है। खासकर इसलिए भी कि ‘पीवीआर-आईनॉक्‍स’ और ‘सिनेपोलिस’ जैसे बड़े मल्‍टीप्‍लेक्‍स ने हिंदी पट्टी में ‘जेलर 2’ को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। लेकिन इस बीच शुक्रवार को राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी रिलीज हो रही है।

‘दृश्‍यम 3’ में अजय देवगन

‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, अभिषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन‘ ने 13वें दिन देश में 14717 शोज से ₹5.25 करोड़ की नेट कमाई की है। यह एक दिन पहले मंगलवार को यह ₹8.50 करोड़ थी। इसके साथ ही ₹110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने भारत में अब तक ₹394.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹328.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला हफ्ता – ₹245.50 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹14.50 करोड़
  • 9वां दिन, शन‍िवार – ₹26.50 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹22.50 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹6.00 करोड़
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹8.50 करोड़
  • 13वां दिन, बुधवार – ₹5.25 करोड़
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ कलेक्‍शन

दूसरी ओर, रिलीज के 69वें दिन डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 2933 शोज से ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले इस भक्‍त‍ि ड्रामा ने ₹1.35 करोड़ कमाए थे। बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्‍म ने एक बार फिर हिंदी से ज्यादा तेलुगू वर्जन में कमाई की है। हिंदी वर्जन से 69वें दिन जहां ₹45 लाख का कारोबार हुआ है, वहीं तेलुगू से ₹80 लाख का। इसके साथ ही, भारत में अब ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹399.28 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹338.33 करोड़ हो गया है।

  • 64वां दिन, शुक्रवार – ₹1.20 करोड़
  • 65वां दिन, शन‍िवार – ₹2.50 करोड़
  • 66वां दिन, रविवार – ₹2.80 करोड़
  • 67वां दिन, सोमवार – ₹1.25 करोड़
  • 68वां दिन, मंगलवार – ₹1.35 करोड़
  • 69वां दिन, बुधवार – ₹1.25 करोड़

बुधवार को ‘दृश्‍यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ का फुटफॉल

यहां गौर करने वाली एक दिलचस्‍प बात यह है कि बुधवार को ‘हनुमान अंश’ के महज 2933 शोज में 121174 फुटफॉल दर्ज किया गया है, जबकि ‘दृश्‍यम 3’ के 14717 शोज में दर्शकों की संख्‍या 297910 रही है। प्रति शो औसतन दर्शकों की संख्‍या के लिहाज से ‘हनुमान अंश’ का पलड़ा भारी है। बुधवार को फिल्‍म के हर शोज में औसतन 41 से अध‍िक दर्शक नजर आए, जबकि ‘दृश्‍यम 3’ के लिए यह संख्‍या 20 से अध‍िक दर्शकों की रही है।

2026 में देश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍में

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1149.30 करोड़
  2. हनुमान अंश – ₹338.33 करोड़
  3. बॉर्डर 2 – ₹329.43 करोड़
  4. दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन – ₹328.75 करोड़
  5. मिर्जापुर द मूवी – ₹230.41 करोड़

‘दृश्‍यम 3’ वर्ल्डवाइड कलेक्‍शन

विदेशों में यकीनन ‘दृश्‍यम 3’ का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के 13वें दिन भी इसने ओवरसीज मार्केट से ₹1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि अब तक यह विदेशों से कुल ₹115.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है। इस तरह, ‘दृश्‍यम 3’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹509.00 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘दृश्‍यम 3’ पहले ही ‘धुरंधर 2’ के बाद दुनियाभर में 2026 की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है।

‘हनुमान अंश’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

जहां तक ‘हनुमान अंश’ की बात है तो वर्ल्‍डवाइड कमाई में इसकी पकड़ ढीली है। 69वें दिन ओवरसीज महज ₹10 लाख की कमाई हुई है। जबकि अब तक विदेशों में ₹40.70 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹439.98 करोड़ है।

2026 में वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1,813.39 करोड़
  2. दृश्यम 3: द कन्क्लूजन – ₹509.00 करोड़
  3. बॉर्डर 2 – ₹450.20 करोड़
  4. हनुमान अंश – ₹439.98 करोड़
  5. पेद्दी – ₹341.90 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

9वें दिन भी दर्शकों को पसंद आ रही दृश्यम 3, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने किया 26.50 करोड़ का कलेक्शन

The Vvaan Box Office: ‘द वन’ बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन

न हनुमान अंश, न दृश्यम 3, ये फिल्म भी निकली सुपर-डुपरहिट, पिद्दु से बजट की मूवी में कूट-कूटकर भरा सस्पेंस थ्रिलर