Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 19वें दिन भरी रॉकेट सी उड़ान, ‘हनुमान अंश’ ने 75 वें दिन तीन दिनों के बराबर की कमाई – drishyam 3 the conclusion box office day 19 hanuman ansh latest tuesday collection
सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने कमाई के मामले में खूब झंडे गाड़ लिए और दशहरे पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाल दिखाया है। वहीं नीम करोली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भी 75वें दिन तीन दिनों के बराबर कमाई की है।
अजय देवदगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पिछली दोनों फिल्मों का निचोड़ और आखिरी हिस्सा है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ-साफ नजर आ रहा है। ‘दृश्यम 3’ को दशहरे की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है और फिल्म ने मंगलवार को भी शानदार कमाई कर ली है। वहीं नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपने आखिरी दांव में भी खूब मुनाफा कमा रही है। वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपने हाथ-पांव समेटती दिख रही है।
‘दृश्यम 3‘ में दिखाया गया है कि बेटे की मौत के बाद मीरा देशमुख (तब्बू) और महेश हार मान चुके होते हैं, लेकिन फिर एक नई उम्मीद जगती है। नया इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) इस केस को फिर से खोलता है। पुलिस को इस बार कुछ ऐसे नए और पक्के सबूत मिलते हैं जो पिछले दोनों भागों की जांच के दौरान हाथ नहीं लगे थे। मामला कोर्ट तक पहुच जाता है। विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नए सिरे से नई प्लानिंग करता है और इस बार नया जाल बुनता है। फिल्म का क्लाइमैक्स कई हैरान करने वाले ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है।
‘दृश्यम 3’ ने भारत में कितनी की है कमाई
फिल्म की लागत ₹110 करोड़ से ₹130 करोड़ के बीच है, जो अपने बजट से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो sacnilk के हिसाब से ये फिल्म वर्ल्डवाइड ₹556.37 Cr की कमाई कर चुकी है। फिल्म को दशहरे पर अच्छा फायदा मिला है और इसने 19वें दिन ₹6.25Cr करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 18वें दिन (₹3.50Cr) की तुलना में करीब डबल है। कुल मिलाकर भारत भर में इस फिल्म ने अब तक ₹357.10Cr रुपये कमा लिए हैं।
‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी
वहीं विदेशों में फिल्म ने मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाए हैं। ‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में अब तक ₹128.50 Cr रुपये की कमाई की है और वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन ₹556.37 Cr तक जा पहुंची है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने की कितनी कमाई
वहीं आध्यात्मिक प्रसिद्ध गुरु नीम करोली बाबाकी जीवनी पर तैयार की गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपने 75वें दिन जानदार कमाई की है। आम फिल्में जहां 75 दिनों में ना के बराबर कमाी करती है वहीं इस फिल्म ने मंगलवार को बढ़िया कमाी की । फिल्म ने 62 लाख रुपये की कमाई की है, जो इस फिल्म के पहले तीन दिनों की मिलाकर हुई कमाई से भी अधिक है। फिल्म ने देश भर में ₹340.75 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और वहीं वर्ल्डवाइड ये ₹450.68 Cr के करीब पहुंच गई है।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें