Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा दबदबा, उड़ता तीर ने भी दिखाया दम, जानें- ‘दृश्यम 3’-‘नई नवेली’ का कलेक्शन


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. हालांकि इसकी कमाई अब घट रही है. वहीं सिनेमाघरों में मौजूद ‘उड़ता तीर’ तो जेलर 2 से मुकाबला कर रही है लेकिन अब ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’लाखों में सिमट गई है जबकि नई नवेली चंद लाख कमाने के लिए भी संघर्ष कर रही है. चलिए यहां इन सभी फिल्मों की बुधवार, 4 नवंबर की कमाई जानते हैं. 

‘जेलर 2’ ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की अब तक की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस अच्छी रही है. हालांकि इस फिल्म की कमाई में अब मंदी भी देखी जा रही है. बता दें कि इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार को भारत में 3.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 3  करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 21 दिनों की नेट कमाई अब 466.05 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘उड़ता तीर’ के तीसरे बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है. हालांकि इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार कमाई में थोड़ी तेजी दिखाई और 1.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.20  करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 46.25 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘दृश्यम 3’ ने 5वें बुधवार कितना किया कलेक्शन 
अजय देवगन की मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने भी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बेहतर कमाई की थी. ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने 33वें दिन भारत में 75 लाख रुपये (नेट) कमाए थे जो सोमवार की तुलना में लगभग 36.4 प्रतिशत की तेजी है.

  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें बुधवार को यानी 34वें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 34 दिनों की नेट कमाई अब 379.20 करोड़ रुपये हो गई है. 

नई नवेली ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई? 
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ ने  बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है. इस फिल्म ने भारत में अपने 19वें दिन 843 शोज के जरिए 17 लाख रुपये (नेट) की कमाई की थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 12 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 27.16 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Related posts

Ramayana Box Office: पहले 3 घंटे में ही कमा लिए ₹17Cr, US में टूटा रिकॉर्ड, जानिए ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई – ramayana box office collection day 1 prediction earned rs 17 crore in first 3 hours broke record in us advance booking

रामायण:रणबीर कपूर की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग में 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie Day 1 Box Office Collection Prediction

Ramayana Release Live: रामायण को लोगों ने बताया मस्ट वॉच, ‘रावण’ बन यश ने जीता दिल Ramayana movie review live ranbir kapoor celebrity review box office collection