Box Office: यश की Toxic को जोर का झटका! दूसरे दिन धम्‍म से गिरी कमाई, ‘आवारापन 2’ का हाल भी बेहाल – toxic box office collection day 2 worldwide yash film faces major drop awarapan 2 day 14 batwara 1947


बॉक्‍स ऑफिस पर यश की Toxic को दूसरे ही द‍िन जोरदार झटका लगा है। पहले द‍िन ₹101.10 करोड़ की बंपर कमाई के बाद गुरुवार को यह 63% तक ग‍िर गई है। हालांक‍ि इसका फायदा ‘आवारापन 2’को भी नहीं म‍िला है। लेकिन शुक्रवार को रक्षा बंधन और आगे वीकेंड पर कमाई बढ़ने के आसार जरूर हैं।

Box Office: यश की Toxic को जोर का झटका! दूसरे दिन धम्‍म से 64% गिरी कमाई, ‘आवारापन 2’ का हाल भी बेहाल
यश की ‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्‍स’ को बॉक्‍स ऑफिस पर जोरदार झटका लगा है। दूसरे ही दिन गुरुवार को इसे भारत में करीब 63% का नुकसान हुआ है। पहले दिन देश में रिकॉर्डतोड़ ₹101.10 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद फिल्‍म की तुलना कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होने लगी थी। लेकिन अगले ही दिन इसकी कमाई धम्‍म से गिर गई है। गीतू मोहनदास की इस फिल्‍म को नेगेटिव रिव्‍यूज ने तगड़ा घाटा पहुंचाया है। आलम यह है कि ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड ₹140 करोड़ से अध‍िक कमाई करने वाली यह गैंगस्‍टर-एक्‍शन-थ्र‍िलर दूसरे दिन ₹200 करोड़ भी नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, ‘टॉक्‍स‍िक’ को हुए इस नुकसान का फायदा ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ को भी नहीं मिला है। गुरुवार को इन दोनों फिल्‍मों की कमाई भी गिरी है।

KGF 2 की बंपर सफलता के 4 साल बाद यश की कमबैक को लेकर फैंस का क्रेज चरम पर था। लेकिन ‘टॉक्‍स‍िक’ ने उन्‍हें निराश किया। रिलीज से पहले ही वर्ल्‍डवाइड ₹85 करोड़ की एडवांस बुकिंग ने ओपनिंग डे पर झामफाड़ कमाई का मौका दिया। लेकिन जिस तरह फिल्‍म की लंबी रनटाइम, लचर स्‍क्रीनप्‍ले और कहानी की आलोचना हुई, बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरे दिन यह फिल्‍म घुटनों पर आ गई है। हालांकि, शुक्रवार 28 अगस्‍त को रक्षा बंधन की छुट्टी और आगे शनिवार-रविवार को वीकेंड के कारण कमाई में बढ़ोतरी के आसार भी हैं।

‘टॉक्सिक’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, गुरुवार को दूसरे दिन ‘टॉक्सिक‘ ने देशभर में सभी भाषाओं को मिलाकर 22,629 शोज से ₹37.65 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले हुई ₹101.10 करोड़ की कमाई की तुलना में यह 62.75% की ग‍िरावट है। करीब ₹500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म अब दो दिन बाद भारत में कुल ₹165.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹138.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है।

‘टॉक्‍स‍िक’ की दूसरे दिन हिंदी डब वर्जन और बाकी भाषाओं में कमाई

दूसरे दिन भी ‘टॉक्‍स‍िक’ की सबसे अध‍िक कमाई हिंदी डब वर्जन से हुई है। लेकिन यहां जाहिर तौर पर झटका लगा है। बुधवार को रिलीज डेट पर इसने हिंदी वर्जन से ₹55.00 करोड़ का नेट बिजनस किया था, जो गुरुवार को घटकर ₹24.25 करोड़ पर पहुंच गया। दूसरे दिन, मूल भाषा कन्‍नड़ से ₹8.50 करोड़, तेलुगू से ₹3.00 करोड़, तमिल से ₹1.50 करोड़ और मलयालम वर्जन से ₹40 लाख की कमाई हुई है।

भाषा पहला द‍िन दूसरा द‍िन
ह‍िंदी ₹55.00 करोड़ ₹24.25 करोड़
कन्‍नड़ ₹23.30 करोड़ ₹8.50 करोड़
तेलुगू ₹16.00 करोड़ ₹3.00 करोड़
तम‍िल ₹5.50 करोड़ ₹1.50 करोड़
मलयालम ₹1.30 करोड़ ₹40 लाख

‘टॉक्‍स‍िक’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

विदेशों में भी गुरुवार को कमाई गिरी है। यश, नयनतारा, क‍ियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतार‍िया और रुक्‍म‍िणी वसंत स्‍टारर फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर जहां ओवरसीज मार्केट में ₹16.25 करोड़ की कमाई हुई थी, वहीं दूसरे दिन ₹3.50 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ। दो दिनों में फिल्‍म ने विदेशों से ₹19.75 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘टॉक्‍स‍िक’ ने दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹185.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन कमाए थे ₹80.72 करोड़

‘टॉक्‍स‍िक’ पहले दिन देश में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई थी। रणवीर की फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर ₹102.55 करोड़ कमाए थे। जबकि Toxic ने ₹101.10 करोड़ कमाए। ऐसे में दोनों की तुलना स्‍वभावित है। लेकिन आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन देश में ₹80.72 करोड़ का शानदार बिजनस किया था। जबकि ‘टॉक्‍स‍िक’ इसके मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर पाई है।

‘आवारापन 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: 14वां दिन

हालांकि, दिलचस्‍प बात यह भी है कि ‘टॉक्‍स‍िक’ को हुए इस नुकसान का ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ को कोई फायदा नहीं हुआ है। गुरुवार को इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्‍म की कमाई भी घटी है। 14वें दिन ‘आवारापन 2’ ने 1,085 शोज में ₹60 लाख की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹171.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹144.25 करोड़ हो गया है। ‘आवारापन 2’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹203.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। नितिन कक्‍कड़ के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म ₹45 करोड़ के बजट में बनी है।

  • पहला हफ्ता – ₹113.50 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹5.75 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार – ₹8.25 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹8.75 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹2.75 करोड़
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹3.75 करोड़
  • 13वां दिन, बुधवार – ₹90 लाख
  • 14वां दिन, गुरुवार – ₹60 लाख

‘बंटवारा 1947’ कलेक्‍शन: बुरी तरह फ्लॉप

दूसरी ओर, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की बत्ती गुल हो चुकी है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 14वें दिन ₹5 लाख की कमाई भी नहीं कर पाई है। गुरुवार को 126 शोज से इसने ₹3 लाख रुपये कमाए हैं। ‘बंटवारा 1947’ का बजट ₹150 करोड़ है, जबकि यह अभी तक वर्ल्‍डवाइड ₹53.88 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और भारत में ₹37.80 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर सकी है।

  • पहला हफ्ता – ₹33.60 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹75 लाख
  • 9वां दिन, शनिवार – ₹1.15 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹1.30 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹35 लाख
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹55 लाख
  • 13वां दिन, बुधवार – ₹07 लाख
  • 14वां दिन, गुरुवार – ₹03 लाख

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट, Bollywood Hindi News

Hanuman Ansh ने 40 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस गणित, विदेशों तक गूंजे ‘नीम करौली बाबा’ के जयकारे; लिखेगी नया इतिहास