Box Office: वीकेंड से पहले ‘हनुमान अंश’ ने फिर किया चमत्कार, जानें ‘द वन’ का हाल, Bollywood Hindi News


‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है।

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस वक्त मूवी लवर्स के लिए थिएटर पर फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपना दबदबा बनाए हुए थी। वहीं, अब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बवाल मचा दिया है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

दो हफ्तों में कितना कमा गई ‘द वन’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 15वें दिन खबर लिखने तक 0.53 लाख की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 66.33 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 85.57 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने दिखाया कमाल

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये, सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये और आठवें हफ्ते 29.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 9वें हफ्ते मूवी ने 10.60 करोड़ कमा डाले। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार यानी 64वें दिन 1.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 329.24 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 427.43 करोड़ रुपये हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: ‘दृश्यम 3’ ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 8वें दिन कमाई में आया उछाल, अजय देवगन की फिल्म पर जमकर बरसे नोट

10वें शुक्रवार को बढ़ी Hanuman Ansh की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में हुई कमाई

Box Office: वीकेंड से पहले ‘हनुमान अंश’ ने फिर किया चमत्कार, जानें ‘द वन’ का हाल, Bollywood Hindi News