Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, ‘द वन’ ने भी बढ़ाई रफ्तार, ताकती रह गई ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’, Bollywood Hindi News


एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ पहले से मौजूद थीं।

Saturday Box Office Report: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ये एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। मूवी लवर्स के लिए थिएटर पर फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर कई जबरदस्त फिल्में अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ पहले से मौजूद थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ की दहाड़ से संडे को पूरा बॉक्स हिल गया है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

द वन ने दूसरे दिन की लगाई छलांग

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, वीकेंड पर इसने लंबी छलांग लगाई। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 11.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 19.00 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 19.00 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.60 करोड़ हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को हिला दिया बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म ने सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार यानी 51वें दिन 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 298.03करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 389.85 करोड़ रुपये हो गया है।

‘मिर्जापुर’ ने शनिवार को बढ़ाई रफ्तार

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।’मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, फिल्म ने तीसरा हफ्ता भी पूरा कर लिया है। मूवी ने तीसरे वीक 19.55 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 23वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 225.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 325.87 करोड़ हो गया है।

कुणाल खेमू की वाइब

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फर्स्ट वीक वाइब ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 0.90 करोड़ कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 12.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.14 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

Related posts

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘द पैराडाइज’, ‘द वन’ ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

The Paradise Box Office Day 3: शनिवार को ‘द पैराडाइज’ ने दिखाया कमाल, जानें- अब तक कर लिया कितना कलेक्शन, Bollywood Hindi News

Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office Collection: कम बजट की रामायण कमाई के मामले में साबित हुई डिजास्टर, एक्टर ने बताया कितनी हुई कमाई | Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office proves to be disaster krk claims 23700 rupees collection