Box Office: ‘हनुमान अंश’ को गणेश चतुर्थी पर हुआ नुकसान, नीम करोली बाबा की फिल्म विदेशों में भी छाप रही पैसे – hanuman ansh box office collection on day 39 film eyes rs 300 crore mark worldwide


बाबा नीम करोली की जीवनी पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने जहां छठे रविवार को 22 करोड़ से अधिक की कमाई की, वही गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट रही। हालांकि, 39वें दिन की कमाई के लिहाज से ये फिर भी शानदार है क्योंकि इतनी कमाई कई टॉप भारतीय फिल्मों की भी नहीं रही।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस फिल्म की कमाई को कई लोग बाबा के चमत्कारिक किस्सों की तरह ही मान रहे हैं। फिल्म ने गणेश चतुर्थी पर यानी छठे सोमवार को भी अच्छी कमाई की है।

महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली और पहले दो हफ्तों तक कमाई कम रही। बताया जाता है कि 8वें दिन फिल्म को फ्लॉप तक करार दे दिया गया था। हालांकि, ‘हनुमान अंश‘ इसके बावजूद सिनेमघरों में बरकरार रही और धीरे-धीरे दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई। फिर तो ऐसा जादू हुआ जो मेकर्स के लिए भी किसी सपने से कम नहीं।

फिल्म ने 39वें दिन कितनी की कमाई

इस फिल्म ने 31वें दिन यानी रविवार को बम्पर कमाई करते हुए ₹22.75Cr की कमाई की थी। वहीं इसके बाद 36वें दिन तक फिल्म ने लगाताकर 10 करोड़ से अधिक की कमाई की और 38वें दिन फिर 22 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई की। अब छठे सोमवार को फिल्म को गणेश चतुर्थी पर नुकसान हुआ है और फिल्म की कमाई में गिरावट आई। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 39वें दिन ₹8.25Cr की कमाई की है।

विदेशों में ‘हनुमान अंश’ का जादू

देसी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक ₹222.88Cr की कमाई की है। वहीं 39वें दिन फिल्म ने विदेशों में ₹2.00 Cr का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड ₹279.80 Cr ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कमर कसती दिख रही है।

शोभिनव सत्य बाबा नीम करोली की भूमिका में

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म में शोभिनव सत्य लीड रोल में हैं। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। बाबा नीम करौली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनका विवाह काफी कम उम्र में हुआ था और बाद में वह साधु बन गए थे।

शुरुआत में 350 शोज मिले, वो घटकर 30-40 तक रह गए थे

बताया जाता है कि उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली औरअनुष्का शर्माजैसी चर्चित हस्तियां शामिल हैं। कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम गए थे। फिल्म को शुरुआत में जहां 350 शोज मिले, वो घटकर 8वें, 9वें दिन 30-40 तक रह गए। इसके बाद फिल्म को 8-9 हजार तक शोज मिलने लगे।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई

Mirzapur The Movie Box Office Day 10: पंकज त्रिपाठी की फिल्म का शानदार सफर जारी, कमाई 184.70 करोड़ तक पहुंची

मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर भी भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’, ‘हैवान’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन