Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने निकाली ‘पैराडाइज’ की हेकड़ी, Vvaan की सुस्‍त ओपनिंग, Endgame ने ‘मिर्जापुर’ को धोया – hanuman ansh collection day 50 vs the vvaan box office day 1 the paradise collection day 2 avengers endgame encore day 1 mirzapur movie collection worldwide


‘हनुमान अंश’ की जादुई सफलता ने र‍िलीज के 50वें द‍िन चौंकाने का काम क‍िया है। शुक्रवार को नई र‍िलीज फ‍िल्‍मों के कारण इसके शोज आधे हो गए, लेकिन बावजूद इसके कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। दूसरी ओर, ‘द वन’ पहले द‍िन ₹10 करोड़ भी नहीं कमा सकी। ‘द पैराडाइज’को दूसरे द‍िन जोर का झटका लगा है। ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ ने धमाकेदार शुरुआत की है।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने निकाली ‘पैराडाइज’ की हेकड़ी, Vvaan की सुस्‍त ओपनिंग, Endgame ने ‘मिर्जापुर’ को धोया
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज ‘द वन’ की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी अपना दम दिखाया है। यह दिलचस्‍प है कि ‘द वन’ और ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ जैसी दो बड़ी रिलीज के बावजूद नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म की कमाई में रत्तीभर नुकसान पहुंचा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 50 दिनों में जहां ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में 14,476.5% का मुनाफा कमा चुकी है, वहीं यह अब देश में ₹300 करोड़ क्‍लब और वर्ल्‍डवाइड ₹400 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर पहुंच चुकी है। रिलीज के दूसरे दिन नानी की तेलुगू फिल्‍म ‘द पैराडाइज’ को भी जोरदार झटका लगा है। हिंदी डब वर्जन में यह फिल्‍म ‘हनुमान अंश’ के आगे घुटनों पर है। नुकसान ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी उठाना पड़ा है।

शुक्रवार को एक और नई रिलीज फिल्‍म अक्षय ओबेरॉय की ‘लव लॉटरी’ ने ना के बराबर कमाई की है। जबकि कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और करीना कपूर की ‘दायरा’ का हाल बेहाल है। 25 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ के शोज की संख्‍या लगभग आधी हो गई, बावजू इसके कमाई में बहुत अंतर नहीं आया। यही नहीं, 3767 शोज में 21.0% सीटों पर दर्शक नजर आए। जबकि ‘द वन’ के 6746 शोज में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 26.0% रही। सिद्धार्थ-तमन्‍ना की यह फिल्‍म पहले दिन ₹10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। ऐसे में वीकेंड में इसे जोर लगाना होगा, तब कहीं इसकी नैया पार होगी।

शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍मों की कमाई

फ‍िल्‍म द‍िन भारत में नेट कलेक्‍शन
द पैराडाइज दूसरा दिन ₹14.90 करोड़ (तेलुगू, ह‍िंदी, तम‍िल)
द वन पहला दिन ₹8.00 करोड़
एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर पहला दिन ₹7.25 करोड़
हनुमान अंश 50वां दिन ₹3.35 करोड़
मिर्जापुर द मूवी 22वां दिन ₹1.00 करोड़
वाइब 8वां दिन ₹85 लाख
दायरा 8वां दिन ₹13 लाख
लव लॉटरी पहला दिन ₹9 लाख
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के50वें दिन ‘हनुमान अंश‘ ने देश में ₹3.35 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले गुरुवार को ₹3.50 करोड़ की कमाई हुई थी। दिलचस्‍प बात यह है कि फिल्‍म के शोज की संख्‍या गुरुवार को 6,729 थी, जो शुक्रवार को घटकर 3767 रह गई। लेकिन बावजूद इसके कमाई में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। भारत में शोभ‍िवन सत्‍य स्‍टारर इस फिल्‍म ने कुल ₹344.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹291.53 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

‘हनुमान अंश’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

कम शोज के बावजूद जिस तरह ‘हनुमान अंश’ की कमाई की जादुई रफ्तार कायम है, यह आगे वीकेंड में फिर से धमाका कर सकती है। विदेशों में भी इसने अब तक ₹37.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है, इससे देश और दुनिया मिलाकर टोटल वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹381.35 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘द वन’ में तमन्‍ना भाट‍िया

‘द वन’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दीपका कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट‘ भी पौराण‍िक कथाओं पर बनी है, लेकिन पहले दिन यह दर्शकों को बहुत ज्यादा रिझा नहीं पाई। शुक्रवार को फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर ₹8.00 करोड़ की नेट कमाई की है। जबकि ₹9.60 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। बिहार के बिहटा में वनदेवी मंदिर पर बनी इस फिल्‍म को मिक्‍सड रिव्‍यूज मिले हैं। ऐसे में इसे वीकेंड तक दर्शकों का दिल जीतना होगा, वरना आगे वीकडेज में इसकी हालत और खराब हो सकती है। ‘द वन’ का बजट ₹82 करोड़ बताया जा रहा है।

‘द पैराडाइज’ में नानी

‘द पैराडाइज’ मूवी कलेक्‍शन

तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की पैन इंडिया रिलीज हुई ‘द पैराडाइज’ ने गुरुवार को पहले दिन देश में ₹34.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगू मिलाकर यह ₹14.90 करोड़ की नेट कमाई ही कर पाई। इस पीरियड-एक्‍शन-थ्र‍िलर ने पेड प्रीमियर शोज से भी ₹11.60 करोड़ कमाए थे। इस तरह अब तक भारत में फिल्‍म ने कुल ₹72.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹61.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि विदेशों में दो दिनों में ₹26.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹98.50 करोड़ हो गया है।

‘हनुमान अंश’ के आगे हिंदी वर्जन में ‘द पैराडाइज’ पस्‍त

‘द पैराडाइज’ की सबसे अध‍िक कमाई मूल भाषा तेलुगू में हो रही है। हिंदी डब वर्जन में इसकी हालत पतली है। ‘हनुमान अंश’ के आगे यह फिल्‍म पहले दिन गुरुवार को (2.25 करोड़) ही ढेर हो गई थी। अब दूसरे दिन शुक्रवार को हिंदी में इसकी कमाई गिरकर ₹1.50 करोड़ पर पहुंच गई है। ‘द पैराडाइज’ के लिए मुश्‍क‍िल यह है कि इसने अब ‘द वन’ के साथ ही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की री-रिलीज से भी हिंदी वर्जन में कंपीटिशन मिलने वाला है।

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ कलेक्‍शन

इन सब के बीच तारीफ मार्वल की 2019 की ब्‍लॉकबस्‍टर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की बनती है, जिसने अपनी री-रिलीज पर पहले दिन धमाकेदार कमाई की है। 04 मिनट के एक्‍सट्रा फुटेज के साथ ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर‘ नाम से रिलीज हुई इस सुपरहीरो फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को 3,635 शोज से ₹7.25 करोड़ की नेट कमाई की है और ₹8.68 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। यह कमाई यकीनन शनिवार और रविवार को बढ़ेगी। खासकर IMAX शोज से, जहां पहले दिन हाउसफुल जैसे हालात देखने को मिले हैं।

‘म‍िर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्र‍िपाठी

‘मिर्जापुर द मूवी’ कलेक्शन

शुक्रवार को रिलीज के 22वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब हांफती नजर आई है। एक दिन पहले गुरुवार को ₹1.40 करोड़ कमाने के बाद शुक्रवार को इसने 1322 शोज से ₹1.00 करोड़ की नेट कमाई की। ₹80 करोड़ के प्रोडक्‍शन बजट में बनी यह फिल्‍म भारत में अब तक ₹266.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹223.80 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। विदेशों में हुई ₹59.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹325.87 करोड़ हो गया है। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म वीकेंड में जरूर थोड़ा बेहतर कमाएगी। लेकिन उसके बाद वीकडेज में पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु की ‘भौकाली’ लाखों में सिमटने वाली है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

हनुमान अंश की कमाई पर लगा सेंध, सिद्धार्थ की फिल्म ‘द वन’ ने किया कमाल, नानी की ‘द पैराडाइज’ का बुरा हाल! – hanuman ansh the vvaan the paradise box office collection report tmovj

दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार

पहले दिन ही ‘द वन’ ने छापे 8 करोड़, सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ने की शानदार ओपनिंग