Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिके रहने में कामयाब रही है. फिल्म की रिलीज को कई हफ्ते गुजर चुके हैं, लेकिन इसका कलेक्शन अभी भी जारी है. दूसरी ओर, ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के मुकाबले ‘रेसिडेंट ईविल’ को दर्शकों का बेहतर सपोर्ट मिलता दिख रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया.
Surya Prakash: Ajay Devgn की सुपरनैचुरल थ्रिलर का टाइटल सामने आया, ‘सूर्य प्रकाश’ नाम से बनेगी फिल्म
‘दायरा’ ने किया इतना कलेक्शन
करीना कपूर खान की ‘दायरा’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. पहले वीकेंड में फिल्म ने तीन दिनों में 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को इसका कलेक्शन महज 45 लाख रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन चार दिनों के बाद 4.95 करोड़ रुपये हो गया है.
‘वाइब’ की रफ्तार हुई धीमी
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है. वहीं, सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘वाइब’ का कुल कलेक्शन 8.35 करोड़ रुपये हो गया है.
Bigg Boss 20: Salman Khan ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग के खिलाफ उठाई आवाज, Richa Chadha ने की तारीफ
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने किया बेहतरीन कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कलेक्शन जारी रखा है. फिल्म ने वीकेंड के दौरान 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं सोमवार को 18वें दिन इसका कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रह. इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 217.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार जारी
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार 46वें दिन भी जारी है. रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए मजबूत प्रदर्शन कर रही है. सातवें शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, सोमवार को वर्किंग डे का असर इसके कलेक्शन पर देखने को मिला और फिल्म ने 4 करोड़ रुपये जुटाए. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 275.88 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
‘रेसिडेंट ईविल’ के कलेक्शन में आई गिरावट
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ के कलेक्शन में सोमवार को मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन वर्किंग डे के बावजूद फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये जुटा लिए. फिल्म का शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन क्रमशः 2.60 करोड़, 3.35 करोड़ और 3.65 करोड़ रुपये रहा. अब सोमवार के कलेक्शन के साथ फिल्म ने कुल 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ earned at the box office?)
A: ‘हनुमान अंश’ ने 46वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 275.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
Q2. ‘हनुमान अंश’ ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया?(How much did ‘Hanuman Ansh’ earn on Monday?)
A: रिलीज के 46वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया.
Q3. ‘वाइब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?(What is the box office collection of ‘Vibe’?)
A: ‘वाइब’ ने चार दिनों में कुल 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
Q4. ‘दायरा’ ने अब तक कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Daayra’ collected so far?)
A: करीना कपूर खान स्टारर ‘दायरा’ ने रिलीज के चार दिनों में 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Q5. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन कैसा है? (How is ‘Hanuman Ansh’ performing at the box office?)
A: रिलीज के 46 दिन बाद भी ‘हनुमान अंश’ की कलेक्शन जारी है और फिल्म ने 275.88 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन दर्ज किया है.
Tags : Box Office Report | box office review | VIBE Trailer | film daayra | Daayra Movie Review | Daayra Trailer | Mirzapur The Movie