Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन चर्चा में बना हुआ है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही और इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा.
‘हनुमान अंश’ ने किया शानदार कलेक्शन
नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन का सिलसिला छठे हफ्ते में भी थमा नहीं है. मंगलवार को 40वें दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन बुधवार को इसका कलेक्शन घटकर 6 करोड़ रुपये रह गया. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 237.13 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ 300 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है.
क्या है फिल्म की कहानी?
‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पहले के भारत की पृष्ठभूमि में रची गई है और लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की जिंदगी को केंद्र में रखती है. मां के निधन के बाद वह सांसारिक जीवन से दूर होकर भगवान की खोज में निकल पड़ता है. उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसके जीवन में कई बदलाव आते हैं और यही आध्यात्मिक सफर उसे आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में पहचान दिलाता है.
‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट
लक्ष्मण दास/ नीम करोली बाबा के रूप में शोभिनव सत्या
राम नंदन भोसले के रूप में चंदन के आनंद
अनिल रस्तोगी महंत जी के रूप में
सुगंधा मल्होत्रा ​​सुधी के किरदार में.
भगवंदास पटेल गोपाल के रूप में
नेहा परंजपे पार्वती के रूप में
उदयसिंह राजपूत बंशीधर के रूप में
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने किया इतना कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है. 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने से पहले फिल्म कुछ ही दूरी पर है. मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि अगले दिन बुधवार को 13वें दिन इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 199.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 285.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 237.64 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 48 करोड़ रुपये बताया गया है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी में एक बार फिर सत्ता, बदले और गद्दी की जंग देखने को मिलती है. कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फज़ल), बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के बीच पुराने विवाद और हिसाब-किताब अभी खत्म नहीं हुए हैं. इसी बीच जैसलमेर से ड्रग माफिया बब्बन यादव (रवि किशन) मिर्जापुर पहुंचता है. उसकी नजर गद्दी पर है, जिसके चलते सत्ता की इस लड़ाई में एक नया खिलाड़ी शामिल हो जाता है. वहीं बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) और शरद शुक्ला (अंजुम शर्मा) भी अपने-अपने इरादों के साथ खेल को आगे बढ़ाते नजर आते हैं.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट
अखंडानंद “कालीन” त्रिपाठी के रूप में पंकज त्रिपाठी
अली फज़ल गोविंद “गुड्डू” पंडित के रूप में
कालीन के बेटे फूलचंद “मुन्ना” त्रिपाठी के रूप में दिव्येंदु
विनय “बबलू” पंडित के रूप में जीतेन्द्र कुमार ; कुमार ने सीरीज से विक्रांत मैसी की जगह ली है
रवि किशन बब्बन यादव के रूप में
सुशांत सिंह भैरव सिंह कर्णावत के रूप में
अभिषेक बनर्जी – सुबोध उर्फ़ “कम्पाउंडर”
बीना त्रिपाठी, कालीन की पत्नी और मुन्ना की सौतेली माँ के रूप में रसिका दुग्गल
गजगामणि “गोलू” गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी
‘हैवान’ की रफ्तार हुई धीमी
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की रफ्तार काफी धीमा पड़ गई है. रिलीज के चौथे दिन से फिल्म की दैनिक कलेक्शन एक करोड़ रुपये से नीचे चला गया. मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि बुधवार को छठे दिन इसका कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस फिल्म ने छह दिनों में कुल 9.30 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है.
‘हैवान’ की कहानी
‘हैवान’ की कहानी श्याम राणे (सैफ अली खान) नाम के एक नेत्रहीन शख्स की है, जो मुंबई की एक आलीशान सोसाइटी में काम करता है. इसी सोसाइटी में रिटायर्ड जज प्रधान (बोमन ईरानी) रहते हैं और श्याम का उनके घर लगातार आना-जाना रहता है. जज की देखभाल नैना (श्रेया पिलगांवकर) करती है. कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब जज प्रधान एक आरोपी परशुराम गोखले (अक्षय कुमार) की तलाश कर रहे होते हैं. परशुराम का मानना है कि उसे उस अपराध की सजा मिली, जिसका वह दोषी नहीं था. यही वजह है कि उसके भीतर बदले की आग भड़क उठती है और वह अपने रास्ते में आने वालों को निशाना बनाने लगता है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है?(How is ‘Hanuman Ansh’ performing at the box office?)
Ans: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है.
Q2. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of ‘Mirzapur: The Movie’?)
Ans: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार बनाए हुए है और 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है.
Q3. ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर क्या स्थिति है? (How is ‘Haiwaan’ performing at the box office?)
Ans: ‘हैवान’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म का डेली कलेक्शन लाखों में सिमट गया है.
Q4. ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ earned worldwide?)
Ans: ‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.
Q5. बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है?(Which films are currently being compared at the box office?)
Ans: मौजूदा समय में ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चर्चा में हैं.
Tags : box office collection | Box Office Report | box office review | box office | Mirzapur The Movie | Mirzapur The Movie Release Date | Haiwaan | Haiwaan Trailer | Hanuman Ansh | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh budget | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast fees