Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय फिल्मों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है. अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पांचवें दिन ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है. दूसरी ओर, ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन भी लंबे समय से स्थिर बना हुआ है. इनके साथ ‘द वन’, ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ‘प्रेम कीटाणु’ ठीक ठाक कलेक्शन कर रही हैं. आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितने करोड़ जुटाए.
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन इसका कलेक्शन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ रुपये रही. पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को ‘दृश्यम 3’ ने करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस 259.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
संघर्ष करती नजर आ रही है ‘प्रेम कीटाणु’
‘प्रेम कीटाणु’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही संघर्ष करती नजर आ रही है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. रिलीज के पांच दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन काफी कम है. अब तक ‘प्रेम कीटाणु’ ने भारत में सिर्फ 1.32 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है.
Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ में Arun Govil बने राजा दशरथ, मेकर्स ने जारी किया पहला लुक
‘द वन’ ने किया शानदार प्रदर्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 53.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब सिनेमाघरों में फिल्म को 12 दिन हो चुके हैं और 6 अक्टूबर को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज किया. इस कलेक्शन के साथ ‘द वन’ का भारत नेट कलेक्शन बढ़कर 64.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 83.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है.
‘हनुमान अंश’ ने किया इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन लगातार चौंकाने वाला बना हुआ है. 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 61 दिन बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद बनी हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में करीब 326.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि 6 अक्टूबर को भी फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कििया, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब भी कायम है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले 10 दिनों में ही 183.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. अब रिलीज के 33वें दिन तक इसका कलेक्शन बढ़कर 230.08 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और इसकी कुल भारत नेट कलेक्शन में इजाफा जारी है.
Frequently Asked Questions
1. ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of ‘Drishyam 3’?)
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पांच दिनों में भारत में करीब ₹216.50 करोड़ नेट कमा लिए हैं. फिल्म का इंडिया ग्रॉस करीब ₹259.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹341.30 करोड़ बताया गया है.
2. ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of ‘The One’?)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने 12 दिनों में भारत में करीब ₹64.25 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब ₹83.50 करोड़ है.
3. ‘हनुमान अंश’ ने अब तक कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ earned at the box office?)
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 61वें दिन तक भारत में करीब ₹326.48 करोड़ नेट का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 6 अक्टूबर को करीब ₹1 करोड़ कमाए.
4. ‘प्रेम कीटाणु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of ‘Prem Keetanu’?)
2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘प्रेम कीटाणु’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म ने पांच दिनों में करीब ₹1.32 करोड़ नेट कमाए हैं.
5. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Mirzapur: The Movie’ collected?)
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के 33वें दिन तक भारत में करीब ₹230.08 करोड़ नेट का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों में ही ₹183.38 करोड़ नेट कमाए थे.
Tags : box office review | Box Office Report | drishyam 3 collection | Drishyam 3 Movie Review | drishyam 3 official trailer | Drishyam 3 Trailer | The Vvaan Movie | The Vvaan | The Vvaan Movie Review | The Vvaan Trailer | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh budget