Box Office Collection The Vvan Sees Growth Nani The Paradise Holds Strong On Day 3 Ramayana Struggles – Entertainment News: Amar Ujala


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ भी 24 सितंबर से सिनेमाघरों में सज गई है। वहीं अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने आज शनिवार के दिन कितना कलेक्शन किया है। 




2 of 4

महाकाव्य श्री रामायण कथा
– फोटो : एक्स@taran_adarsh


फिल्म ‘रामायण’ हाल बेहाल  

  • अंजलि अरोड़ा स्टारर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ भी थिएटर्स में गुपचुप शुक्रवार को रिलीज हो गई है।
  • लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही।
  • इसने पहले दिन मात्र 15 लाख रुपये कमाए।
  • वहीं अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन नहीं दिख रहा है।
  • फिल्म को देशभर के 511 शोज में मात्र 8% की ऑक्यूपेंसी मिली। 


3 of 4

फिल्म ‘द पैराडाइज’
– फोटो : सोशल मीडिया


नानी की फिल्म का कलेक्शन 

सुपरस्टारा नानी की ‘द पैराडाइज’ की बात करें, तो इसकी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। पहले दिन इसने 34.65 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ की कमाई की थी। आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 12.70 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 73.85 करोड़ हो गया है। 


4 of 4

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ की भी अच्छी शुरुआत

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘वन- फोर्स ऑफ द फाॅरेस्ट’ शुक्रवार को रिलीज हुई।
  • इस फिल्म ने भी बढ़िया शुरुआत की है।
  • फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  • आज दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
  • आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 9.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
  • फिल्म ने दो दिनों में कुल 17.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- रजा मुराद: मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए एक्टर, कही ये बात




Source link

Related posts

शनिवार को The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, छठी मैया के आशीर्वाद से फैंटेसी थ्रिलर पर हुई धनवर्षा

51वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों

2026 की बॉलीवुड की 7 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जिन्होंने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री