Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरिया खेड़ा का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर रील बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल फैलाने की कोशिश किए जाने की चर्चा है। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि युवक ने पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद इस तरह हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले सामने आ रहे हैं।वायरल
वीडियो संज्ञान में आने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान और वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।