Bulandsehar News: अवैध हथियारों के साथ दबंगई, वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News


Bulandsehar News: ग्राम डवका के एक युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक पर इलाके में खौफ फैलाने का आरोप है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और युवक की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, वीडियो एआई द्वारा बनाया गया प्रतीत होता है।

Bulandsehar News: थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम डवका निवासी एक युवक का कथित तौर पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक द्वारा हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि इलाके में खौफ कायम करने के उद्देश्य से अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक डवका गांव का निवासी है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध हथियार से संबंधित मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है。

पुलिस जांच

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिखाए गए हथियार वास्तविक हैं अथवा नहीं। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

थाना प्रभारी की टिप्पणी

थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टा में प्रतीत होता है कि वायरल वीडियो ए आई द्वारा बनाया गया है। फिर भी वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦यह कहानी किस गांव से संबंधित है?−

यह कहानी ग्राम डवका से संबंधित है।

✦पुलिस वीडियो की जांच क्यों कर रही है?+

✦क्या युवक के खिलाफ पहले भी पुलिस कार्रवाई हो चुकी है?+



Source link

Related posts

Orai News: वायरल वीडियो : नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे…जितने चालान करना हो कर लो, Orai Hindi News

फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल

Ballia News:मौसम बदलते ही बढ़े वायरल हड्डी और त्वचा रोग के मरीज – Number Of Patients With Viral Infections, Bone Ailments