Bulandshahar News:रात में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, सुबह निकली धूप – Drizzle Accompanied By Strong Winds At Night; Sunshine In The Morning


बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात में ठंडक और दिन में तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार रात अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कहीं कम तो कहीं अधिक बूंदाबांदी हुई। इससे धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि, रविवार सुबह मौसम साफ होने के साथ ही धूप निकल आई। बारिश की संभावना कम होने और मौसम खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं, बूंदाबांदी के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गिरावट आई।


पिछले कई दिनों से जिले में दिन के समय धूप निकलने से गर्माहट बनी हुई थी जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही थी। शनिवार रात अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी का असर अलग-अलग रहा। रात में मौसम बदलने से किसानों को धान की फसल को नुकसान होने की आशंका सताने लगी। हालांकि, रविवार सुबह आसमान साफ होने के साथ धूप निकल आई। इससे किसानों ने राहत महसूस की। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 45 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Source link

Related posts

Bareilly News:सवेरे की सैर पर निकले वकील की ट्रेन की चपेट में आने से मौत – Lawyer Out For A Morning Walk Dies After Being Struck By A Train

Bhadohi News:सुबह और शाम के समय बढ़ी सिहरन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर – Increased Chill During Morning And Evening Hours

Faridabad News:33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, सुबह और शाम हल्की ठंडक – Maximum Temperature Recorded At 33 Degrees; A Slight Chill In The Morning And Evening