Bulandshahar News:सुबह की धुंध के साथ बढ़ने लगी ठंड, दिसंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज – The Cold Intensifies Alongside The Morning Mist; The Weather Pattern Is Set To Shift In December


बुलंदशहर। नवंबर का महीना समाप्त होने के साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। सुबह के समय वातावरण में धुंधलापन रहने लगा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, शाम ढलने के बाद बाजारों और सड़कों पर भी ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है।


कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में तापमान बढ़ने से धूप में गर्माहट बनी रहेगी लेकिन शाम होते ही पारा गिरने लगेगा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री, जबकि एक दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दो और तीन दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। चार दिसंबर को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय धुंधली धूप और वातावरण में धुंध का असर बना रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Source link

Related posts

Firozabad News:घर से तंबाकू लेने निकला युवक, सुबह निर्माणाधीन मकान के सामने मिला शव – A Young Man Left Home To Buy Tobacco; His Body Was Found The Next Morning In Front Of A House Under Construction

Mandi News:बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, सुबह 11 बजे तक छा रही घनी धुंध – The Intensity Of The Cold Has Begun To Increase; Dense Fog Persists Until 11 Am

MP Morning News: सीएम डॉ मोहन आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर को रैली, कैलाश मकवाना को मिल सकता है एक्सटेंशन, प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन