Bulandshahr Viral Video | Alok Chaudhary Illegal Weapon Display Case


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक अवैध हथियार दिखा रहा है। यह वीडियो इलाके में दहशत फैलाने के लिए बनाया गया है।

वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान डवका गांव निवासी आलोक चौधरी है। आलोक का आपराधिक इतिहास है। पुलिस पहले भी उस पर अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई कर चुकी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी दबंगई दिखाने के लिए ऐसे वीडियो डालता है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि अहमदगढ़ पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से डवका गांव और आसपास के इलाकों में लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Related posts

South Korea Viral Fish: समंदर से आई शार्क नहर में गिरते ही बनी स्टार फिश दौड़-दौड़कर देखने पहुंच रहे लोग

कूड़ा साफ करने की ‘ऑटोमैटिक’ मशीन वायरल, वीडियो देख लोग बोले- हाथ से जल्दी होता – gurugram new garbage cleaning machine viral video tstf

GYM में इन लड़कियों ने किया डांस, देख छूट गए लोगों के पसीने, वायरल वीडियो..