CG Morning News : CM विष्णुदेव साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल… चक्रवात अर्नब के कारण आज स्कूल-कॉलेज बंद… 645 से ज्यादा पदों के लिए रोजगार मेला


CG Morning News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। इस दौरान सरगुजा जिले में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही सरगुजा जिले में सीतापुर से तराई तक फोरलेन सड़क मार्ग का शुभारंभ भी करेंगे।

चक्रवात अर्नब के चलते रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर राजधानी रायपुर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। चक्रवात के प्रभाव से मौसम बिगड़ने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए फैसला

मौसम की संभावित गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को राहत देने के लिए अवकाश की घोषणा की है। प्रशासन का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों की आवाजाही से जुड़े जोखिमों को कम करना है।

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए यह निर्णय लिया है।

645 से ज्यादा पदों के लिए रोजगार मेला

कोंडागांव/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर है। 29 अक्टूबर, गुरुवार को कोंडागांव और बेमेतरा जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। दोनों जिलों में कुल 645 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

कोंडागांव में 145 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोंडागांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ, टीम मैनेजर और ट्रेनिंग ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। पदों के अनुसार आयु सीमा सामान्यतः 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए फ्रेशर अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लानी होगी।

बेमेतरा में 500 से अधिक पदों पर अवसर

बेमेतरा जिले में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से शासकीय पीजी कॉलेज के रूसा भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोजकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ की सुबह की 5 बड़ी खबरें: CM साय के कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेज बंद, 645 से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

Morning News Brief: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया; बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 4 september 2026 morning top news headlines ntc